45 सेलेब्स को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, कौन मचाएगा धमाल, किसने किया रिजेक्ट ?

Summary :

टीवी ( TV) का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) जल्द ही अपने 19वें सीजन के साथ लौटने वाला है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो का हर साल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस बार भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इस बार शो (Show) के लगभग पांच महीने (5 Months) तक चलने की खबर है। मेकर्स इस सीजन को और भी मजेदार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस बार कंटेस्टेंट्स की तलाश में कई टीवी स्टार्स (TV Stars)…

टीवी ( TV) का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) जल्द ही अपने 19वें सीजन के साथ लौटने वाला है। सलमान खान (Salman Khan) के इस शो का हर साल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है और इस बार भी फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इस बार शो (Show) के लगभग पांच महीने (5 Months) तक चलने की खबर है। मेकर्स इस सीजन को और भी मजेदार बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस बार कंटेस्टेंट्स की तलाश में कई टीवी स्टार्स (TV Stars) , यूट्यूबर्स (Youtubers) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स (Social Media Influencers ) को अप्रोच (Approach) किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 40 से ज्यादा लोगों को अप्रोच किया जा चुका है, जिनमें से कुछ ने शो (Show) के ऑफर (Offer) को रिजेक्ट (Reject) कर दिया है, तो कुछ कंफर्म (Confirm) या ऑलमोस्ट कंफर्म (Almost Confirm) माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल-

Bigg Boss
ये सेलेब्स होंगे शामिल

कौन-कौन आ सकते हैं ‘बिग बॉस 19’ में?

कई टीवी स्टार्स और इंटरनेट सेंसेशन इस बार ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें से कुछ लगभग कंफर्म हैं। श्रीराम चंद्रा – इस सीजन के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। धनश्री वर्मा – युजवेंद्र चहल की पत्नी और डांसर, लगभग कंफर्म। भाविका शर्मा, हुनर हाली और अपूर्वा मखीजा – ऑलमोस्ट कंफर्म माने जा रहे हैं। खुशी दूबे – ऑलमोस्ट कंफर्म। जन्नत जुबेर, मि. फैजू, नाजिम अहमद, गौरव खन्ना, धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या – इनके आने की संभावना काफी ज्यादा है। डीनो जेम्स और फ्लाइंग बीस्ट – फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और ये भी शो में नजर आ सकते हैं। चित्रांशी ध्यानी, साउंडस मौफाकिर और कनिका मान – रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इन पर फोकस कर रहे हैं।

किसने शो के ऑफर को ठुकराया?

कई सेलेब्रिटीज (Celebrities) ने शो (Show) में आने से साफ मना कर दिया है। राज कुंद्रा, मोहसिन खान, डेजी शाह और लता सबरवाल – शो में आने के ऑफर को रिजेक्ट कर चुके हैं। यूलिया वंतूर, कृष्णा श्रॉफ, बाबिल खान, ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता और राम कपूर – इन्होंने भी शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। पूरव झा – उन्होंने भी शो को मना कर दिया है, इसी के साथ ही मासूम शर्मा, एलनाज और मदालसा शर्मा – इनका नाम भी कंफर्म लिस्ट (Confirm List ) में नहीं है।

Reem Shaikh
इन सेलेब्स की एंट्री को लेकर अभी भी सस्पेंस

किसके आने पर अभी भी सस्पेंस है?

कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच तो किया गया है, लेकिन उनके आने की पुष्टि नहीं हुई है। जेन सेफी, मिकी मेकओवर और लक्ष्य चौधरी – इनके साथ बातचीत चल रही है। रीम शेख और खुशी मुखर्जी – अप्रोच किए गए हैं, लेकिन अपडेट नहीं है। अरिश्फा खान और अलीशा पंवार – इनके बारे में सिर्फ रूमर्स हैं। किरक खाला और पारस कलनावत – इनके आने की संभावना भी अधर में है।

Bigg Boss
इस बार का शो होगा खाास

इस बार शो में क्या खास होगा?

‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) को लेकर इस बार फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। कहा जा रहा है कि शो लगभग पांच महीने तक चलेगा और इसमें टीवी (TV) , बॉलीवुड (Bollywood) , यूट्यूब (Youtube) और सोशल मीडिया (Social Media) की बड़ी हस्तियों को लाया जाएगा। सलमान खान (Salman Khan) की मेजबानी हमेशा की तरह इस बार भी शो की सबसे बड़ी खासियत होगी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंफर्म लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन लीक हुई अप्रोच लिस्ट से फैंस के बीच एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। देखने वाली बात यह होगी कि इन अप्रोच किए गए नामों में से कौन वाकई ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19)  का हिस्सा बनता है।

Tamanna Choudhary