सोशल मीडिया पर आये दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल किया जाता है और ये आजकल एक ट्रेंड बन गया है। खासकर एक्ट्रेसस को उनकी ड्रेसेस के लिए काफी ट्रोल किया जाता है और अगर कोई एक्ट्रेस बिकिनी तस्वीरें शेयर कर दे तो समझिये बवाल मचना तय है। मुस्लिम अभिनेत्रियों को बहुत बार उनके कपड़ों के लिए बुरी तरह ट्रोल किया जाता है और मजहब की दुहाई दी जाती है।

कुछ अभिनेत्रियां तो खुलकर जवाब दे देती है तो कुछ नजरअंदाज कर देती है। आज हम आपको उन पांच मुस्लिम अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिन्हे सोशल मीडिया पर बिकिनी तस्वीरें की वजह से काफी ट्रोल किया गया।
सारा खान :

मशहूर टीवी अभिनेत्री परदे पर भले ही संस्कारी रोल निभाती नजर आती हो पर निजी जिंदगी में सारा खान काफी ग्लैमरस है और जब इन्होने बिकिनी तस्वीरें शेयर की तो इन्हे सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी गाली दी और अभद्रता की। यहां तक की इन्हे मुस्लिम धर्म छोड़ने तक की बात कही गयी।
अर्शी खान :

बिग बॉस से काफी सुर्खियां बटोरने वाली अर्शी खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें को लेकर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है। बिकिनी तस्वीरें के लिए अर्शी को कई बात काफी भद्दे कमैंट्स मिले है।
अंजुम फकीह :

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस अंजुम ने बीते दिनों अपनी थाईलैंड वातयों की कुछ ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तब अंजुम को ये कहकर ट्रोल किया गया था की उन्हें मुसलमान कहलाने का हक नहीं है।
हिना खान :

बिग बॉस फेम हिना खान ने रमजान के महीने में कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थी और तब उन्हें खूब लानते मिली थी और कहा गया था की पाक महीने में कुछ तो शर्म रखें वर्ण जहन्नुम में भी जगह नहीं मिलेगी।
शमा सिकंदर :

शमा आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती है और बोल्ड तस्वीरें के लिए अक्सर शमा ट्रोलर्स के निशाने पर होती है। रमजान के महीने में बिकिनी तस्वीरें शेयर करने की वजह से इन्हे भी खूब गंदे कमेंट्स झेलने पड़े थे ।


Download Android App
Download iOS App



