कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित इमरान हाश्मी के बेटे ने 5 साल बाद जीती जंग

Summary :

बॉलीवुड जगत में जहां साल 2018 में कई सारी खबरें अच्छी आई तो वहीं बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से बुरी खबरों का दौर चल रहा है जैसा कि आप जानते हैं

बॉलीवुड जगत में जहां साल 2018 में कई सारी खबरें अच्छी आई तो वहीं बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से बुरी खबरों का दौर चल रहा है जैसा कि आप जानते हैं कि सोनाली बेंद्रे,ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन जैसे कई बड़े सितारे कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन इन सभी खबरों के बीच बेहद अच्छी खबर यह आई कि फिल्म वाय चीट इंडिया की रिलीज से पहले इमराम हाशमी के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है।

 

इमरान हाशमी के बेटे ने जीती कैंसर से जंग

बता दें कि इमरान हाशमी के 9 साल के बेटे अयान ने कैंसर के साथ अब अपनी जंग को जीत लिया है। इस खतरनाक बीमारी से 5साल से जूझ रहे अयान को डॉक्टरों ने अब रोग मुक्त घोषित कर दिया है। साल 2010 में पैदा हुए अयान जब 4 साल की उम्र में साल 2014 में अयान को किडनी के दुर्लभ कैंसर हो गया था। और ये घातक बीमारी की पहली स्टेज है।

 

 

सोमवार के दिन अपने बेटे को लेकर मिली इस बड़ी राहत के बाद इमरान हाशमी ने अपनी इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

इमरान ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अयान के साथ एक फोटो को शेयर करके बताया की , ”आज, उसके इलाज के 5 साल के बाद अयान को रोगमुक्त करार दिया गया है। ये मेरे लिए एक सफर जैसा ही था। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। कैंसर से लड़ रहे सभी के साथ हमारी दुआएं और प्रेम। विश्वास हमें बहुत दूर तक ले जाती है। आप भी ये जंग जीत सकते है। #दकिसऑफलाइफ।”

https://www.instagram.com/p/BsmnYIrDogP/?utm_source=ig_embed

अयान का इलाज लंदन में चल रहा था…

इमरान ने अपने बेटे के इलाज के चलते फिल्मों से भी दूरी बना ली थी। और वह अपने बेटे अयान का इलाज करवाने के लिए उसे लंदन ले कर चले गए थे जहां पर वह पिछले 5 साल से इलाज करवा रहे थे।  इतना ही नहीं इमरान हशमी ने अपने बेटे की जिंदगी पर एक किताब भी लिखी है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह से अयान ने कैंसर से संघर्ष किया। इस किताब का नाम है। The Kiss of Life: How A Superhero and My Son Defeated Cancer’।

Desk Team