आलिया भट्ट ने किया खुलासा रणवीर सिंह-रणबीर कपूर में कौन है बेहतर इंसान

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की अगले महीने गली बॉय फिल्म आ रही हैं। उस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की अगले महीने गली बॉय फिल्म आ रही हैं। उस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। आलिया और रणवीर की एक साथ यह पहली फिल्म है जिसमें वह एक दूसरे केअपोजिट हैं। आलिया भट्ट की गली बॉय के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र आएगी जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

बता दें कि रणवीर और रणबीर दोनों के साथ ही आलिया की पहली फिल्म आ रही है इससे पहले इन दोनों के साथ आलिया ने फिल्म नहीं की है। आलिया कहती हैं कि रणवीर और रणबीर दोनों ही बहुत टैलेंटेड अभिनेता हैं और बहुत अच्छे इंसान भी हैं।

आलिया से पूछा रणवीर और रणबीर में क्या अंतर है

आलिया से जब रणवीर और रणबीर में अंतर पूछा तो उन्होंने बताया, दोनों में ही बहुत सारी समानताएं हैं। रणवीर और रणबीर दोनों ही टैलेंटेड अभिनेता और शानदार इंसान हैं। मेरे लिए दोनों बहुत खास हैं। आलिया ने कहा की दोनों में एक अंतर है कि मैं एक केसाथ फिल्म गली बॉय कर रही हूं और दूसरे के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र कर रही हूं इसके अलावा दोनों में कोई अंतर नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म गली बॉय में एक रैपर केसंघर्ष के बारे में बताया गया है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। तो वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

इस फिल्म को करने के लिए ही पैदा हुआ हूं- रणवीर

फिल्म गली बॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को लॉन्च हुआ था उसमें रणवीर सिंह ने कहा था कि, वे इसी मूवी में काम करने के लिए ही पैदा हुए हैं, जब किसी ने मुझे गली बॉय की कहानी के बारे में बताया, तो मैंने उन्हें बताया कि यह मेरी फिल्म है, अगर कोई दूसरा एक्टर मेरी जगह इस फिल्म का हिस्सा होता तो मैं जलन से जल-भुन जाता। मैं गली बॉय में काम करने के लिए ही मैदा हुआ हूं और मैं यह जानता था कि मैं इस किरदार को बेहतर ढंग से कैसे निभा सकता हूं।

रणवीर सिंह ने इस फिल्म पर बात करते हुए आगे कहा था कि, यह फिल्म कई कारणों से उनके लिए एक खास है। बतौर अभिनेता, इसमें बहुत सारी चीजें एक साथ हैं, जो बहुत खास हैं, इसमें रैप, हिप-हॉप म्यूजिक है, जो बचपन से मुझे पसंद है, यह फिल्म मेरी मातृभूमि मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी है।

Desk Team