82 साल के Amitabh Bachchan ने आधी रात लिखा पोस्ट, बेचैन हो उठे फैंस; सताने लगी चिंता

Summary :

82 साल के अमिताभ बच्चन की पोस्ट से फैंस चिंतित

अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी खासे एक्टिव हैं। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में आराम करते हैं अमिताभ बच्चन उस उम्र में फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था। बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और कितने ही बिजी क्यों न हो, सोशल मीडिया के लिए समय निकाल ही लेते हैं। ब्लॉग और ट्विटर के जरिए वह फैंस को अपने दिल का हाल बताना नहीं भूलते। मगर अब अपने एक पोस्ट से उन्होंने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

पोस्ट पढ़ बेचैन हो उठे फैंस

एक फैन ने इमोशनल होकर लिखा, ‘ऐसा मत बोला करिए सर’. तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर जी, आप क्या लिख रहे हैं? मतलब ??? आप तो महानायक हैं, ऐसा मत कहिए’. तीसरे ने लिखा, ‘अभी नहीं सर’. उनके इस पोस्ट इस तरह के कमेंट्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अभिषेक बच्चन का 49वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी और अभिषेक के जन्म की एक पुरानी तस्वीर साझा की.

क्यों किया क्रिप्टिक पोस्ट?

अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख किसी ने इसे उनकी सेहत से जोड़कर देखा तो किसी ने काम से। वहीं कुछ ने इसे उनके एक्स अकाउंट से भी जोड़कर देखा। हर तरफ उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट की चर्चा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने कोई क्रिप्टिक पोस्ट किया है। पहले भी अपनी पोस्ट के साथ लोगों के बीच हलचल मचाते रहे हैं। अपने पोस्ट को लेकर बिग बी ने अभी ये साफ नहीं किया कि उन्होंने जाने के बारे में जो पोस्ट लिखा, वह किसके बारे में था। लेकिन इस पोस्ट ने उनके फैंस को बेचैन जरूर कर दिया। फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर हुआ क्या है?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।