फैंस के लिए जबरदस्त झटका, बंद होने जा रहा है एकता कपूर का ‘नागिन 5’

Summary :

खबर है कि एकता कपूर का शो ‘नागिन 5’ फरवरी में बंद हो रहा है और उसकी जगह एकता का नया शो टेलिकास्ट किया जाएगा जोकि वैम्पायर पर बेस्ड होगा।

टीवी शो ‘नागिन 5’ के फैन्स के लिए बुरी खबर आ रही है। कलर्स चैनल का मशहूर टीवी सीरियल नागिन 5 जल्द ही ऑफ एयर जाने वाला है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि शो इसी साल फरवरी में ऑफ एयर होगा। हालांकि तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है ति शो का क्लाइमेक्स जनवरी के अंत तक शूट कर लिया जाएगा जिसके बाद फरवरी में शो ऑफ एयर चला जाएगा। 
सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा जैसे फैमस स्टार्स इस शो के मुख्य किरदार हैं लेकिन इसके बावजूद टीआरपी के मामले में शो काफी पीछे है। ऐसे में 6 महीने शो को चलाने के बाद इसे ऑफ एयर करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में इसकी टीआरपी काफी अच्छी थी लेकिन फिर धीरे-धीरे टीआरपी गिरती गई और शो टॉप 10 की रेस से भी बाहर हो गया। नागिन के सभी सीजन की हिस्ट्री नागिन 5 की टीआरपी सबसे कम बताई जा रही है। 
खबरों की मानें तो एकता कपूर के नागिन 5 को उन्हीं का दूसरा शो रिप्लेस करने जा रहा है। ये शो वैम्पायर पर आधारित होगा। हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब एकता कपूर वैम्पायर पर कोई शो बनाने जा रही हैं। इससे पहले वह ‘प्यार की ये एक कहानी’ नाम का शो भी बना चुकी हैं जिसमें विविएन डिसेना मुख्य किरदार में थे। 

Desk Team