Mika Singh संग शादी पर Aakanksha Puri ने किया खुलासा, बोली- ‘इस बारे में सोच भी नहीं सकती’

Summary :

‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ को खत्म हुए करीब 3 महीने हो चुके हैं। शो के दौरान सिंगर मीका सिंह ने आखिर में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को चुना था। इसी बीच आकांक्षा पुरी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर ये सवाल और गहरे हो गए हैं।

टीवी रियलिटी शो ‘स्वयंवर- मीका दी
वोटी
‘ जीतने के बाद से आकांक्षा
पुरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
‘स्वयंवर- मीका दी वोटी‘ को खत्म हुए करीब
3 महीने हो चुके हैं। इस
शो में फेमस सिंगर आकांक्षा पुरी को अपनी लाइफ पार्टनर के रुप में चुना था। तभी से
फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर इसी बीच टीवी एक्ट्रेस
ने अपने और मीका के रिश्तें को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर दोनों के फैंस
काफी दुखी हो जाएंगे।

दरअसल, हाल ही में दिए एक
इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने अपने और मीका के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। इस
दौरान एक्ट्रेस से जब मीका और उनके बारे में सवाल किया गया तो आकांक्षा ने कहा
,
‘जैसा की मैंने पहले कहा था मैं और मीका सिंह
बहुत अच्छे दोस्त हैं
, स्वयंवर के बाद
भी मेरे और मीका के बीच सब पहले जैसा ही है। हम अभी भी अच्छे दोस्त ही हैं।
‘

वहीं शादी के सवाल पर अदाकारा ने बताया, ‘स्वयंवर एक साथी चुनने के लिए किया गया था और हम एक-दूसरे
को काफी वक्त से जानते हैं। यही वजह है कि हमने शो में एक साथ आगे बढ़ने का फैसला
किया। हम सिर्फ दोस्त हैं
, कपल नहीं। हम
दोनों ने ऐसा कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं। हम क्लीयर थे कि हम दोनों जीवन
साथी की तलाश में थे लेकिन शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला।
‘

आकांक्षा पुरी ने आगे कहा कि ‘हम वही पुराने
दोस्त हैं जो हम थे। हम एक-दूसरे के लिए प्रोटेक्टिव हैं और एक-दूसरे का सम्मान
करते हैं। हम दोनों को व्यक्तिगत रूप से जीवन में कड़वे अनुभव हुए हैं
, इसलिए हम धीमे चल रहे हैं। साथ ही अभी वो और
मीका दोनों ही अपने काम को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिलहाल वो अपने वर्क कमिटमेंट्स
के चलते अभी शादी के बारे में नहीं सोच सकती हैं।
’

 

 

Desk Team