टीवी रियलिटी शो का सबसे चर्चित शो कॉफ़ी विथ करण इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। कॉफ़ी विथ करण के सातवे सीजन में कई सारे सेलिब्रिटी अब तक दस्तक दे दी हैं। और सेलेब्स के कई राज और कंट्रोवर्सी भी सामने आए। जिससे सुनने के बाद कुछ की तो तारीफ भी हुई लेकिन कई सेलेब्स को ट्रॉल्लिंग का शिकार भी होना पड़ा। वही ‘कॉफी विद करण’ के छठवें एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आमिर और करीना ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा प्रोफेशनल जिंदगी से भी जुड़े कई राज खोले।

वही आमिर और करीना का ये एपिसोड कही ज्यादा दिलचस्प भी था। जहां दोनों एक्टर एक्ट्रेस में बॉलीवुड की भी कई कही। लेकिन इस एपिसोड में करण जौहर और करीना कपूर आमिर खान पर भरी पड़ते दिखे। दरअसल रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आमिर खान से कई आसान सवाल किए लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट करण के बेहद ही आसान सवालों का जवाब भी नहीं दे पाए। आमिर का जवाब सुनकर करीना और करण दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आमिर और करण जौहर का यह रैपिड फायर राउंड काफी मजेदार रहा।
दरअसल रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आमिर से क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा कि भारतीय क्रिकेट से जुड़े तीन क्रिकेटर के नाम बताइये। इस पर आमिर ने जवाब देते हुए रोहित शर्मा की जगह रोहित शेट्टी का नाम ले लिया। इसके बाद अब करण जौहर ने आमिर से अक्षय कुमार की दो फिल्मों का नाम पूछा तो इसका भी एक्टर ने गलत जवाब दिया। आमिर ने पहला नाम ‘खिलाड़ी’ बताया और दूसरा ‘सुपर 30’

वही गलत जवाब देने को लेकर आमिर खान ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें नाम याद नहीं रहते और ना ही वह फिल्म देखते हैं।शो में आमिर के जवाब सुनकर एक समय तो ऐसा भी आया जब करीना और करण ने अपना माथा पकड़ लिया।

वही एपिसोड में आमिर खान और करीना ने इस बात को लेकर भी अपनी राय शेयर की कि आखिर आजकल बॉलीवुड की फिल्में क्यों नहीं चल पा रही हैं।साथ ही एपिसोड में आमिर ने भी करण जौहर की खूब खिचाई की।


Download Android App
Download iOS App



