Aamir Khan आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म मे आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन,कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। बता दें कि फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इतना ही नहीं आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट पर काफी समय और पैसा दोनों ही लगाया है।
https://instagram.com/p/BmL88VglgmI/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
खबरों की मानें तो Aamir Khan इन दिनों माल्टा में हैं जहां वह इस फिल्म के धमाकेदार सिक्वेंस शूट कर रहे हैं। बता दें कि माल्टा में ही हॉलीवुड फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ शूट हुई हैं।
‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई, जो उस लोकेशन पर शूट हुई है। आपको यह जानकर यह हैरानी होगी कि इस फिल्म की पहली पसंद आमिर नहीं बल्कि कोई दूसरा सितारा था।
फिल्म के लिए पहली पसंद थे यह अभिनेता
फिल्म में सर्वेसर्वा हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan लेकिन वे इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। जी हां! ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर का किरदार पहले ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था।
वहीं उनके फिल्म छोड़ने का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि वे इस फिल्म के लिए 60 करोड़ फीस की डिमांड कर बैठे थे जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहले इस फिल्म को सिर्फ ‘ठग्स’ नाम से रिलीज किया जा रहा था।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की बात करें तो हाल ही में खबरे आई थी कि इस फिल्म में एक सीन के लिए 25 पाकिस्तानी एक्टर्स को लिया गया है और इस फिल्म की भव्य शूटिंग माल्टा में हो रही है। ये वही जगह है जहां हॉलीवुड की लॉड्स ऑफ रिंग शूट हुई है।
वहीं ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म का बजट 200 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है और माना जा रहा है कि ये फिल्म 400 करोड़ी साबित होगी। इस मामले में ये फिल्म बाहुबली को भी टक्कर देगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, फातिमा साना शेख और रोनीत रॉय भी हैं। फिल्म 7 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App









