बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस एक ही बात की चर्चा है कि आमिर खान एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। जी हां, ख़बरों की मानें तो आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह बहुत जल्द तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है इस पूरी खबर का सच और कौन है वह लड़की जिसने आमिर का दिल चुराया है।
5 जुलाई को घर पर ही होगी सीक्रेट वेडिंग

उड़ती-उड़ती खबरों के मुताबिक, आमिर खान की शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी है। कहा जा रहा है कि आने वाली 5 जुलाई को आमिर खान एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाएंगे। यह कोई आलीशान या बहुत बड़ी बॉलीवुड पार्टी नहीं होगी, बल्कि आमिर अपने घर पर ही बेहद सिम्पलिसिटी से कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में यह शादी करने वाले हैं। आमिर हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की से दूर रखना पसंद करते हैं और इस बार भी वह ऐसा ही कुछ करने की प्लानिंग में हैं।
जानिए कौन है आमिर खान की होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट?

जैसे ही आमिर खान की तीसरी शादी की खबर सामने आई, हर कोई इंटरनेट पर एक ही नाम ट्रेंड कर रहा है-‘गौरी स्प्रैट’। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह विदेशी हसीना कौन है जिसने बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार का दिल जीत लिया। खबरों के अनुसार, गौरी स्प्रैट और आमिर खान पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के काफी करीब हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को खुलकर एक्सेप्ट नहीं किया था, लेकिन अब अचानक आई शादी की इस खबर ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं।
पहले दो बार टूट चुका है आमिर का दिल

आपको बता दें कि यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे (जुनैद और इरा खान) हैं। रीना से तलाक के बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई। साल 2005 में आमिर और किरण ने शादी की और उनका एक बेटा आज़ाद राव खान है। लेकिन साल 2021 में आमिर और किरण ने भी आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अब किरण से अलग होने के बाद आमिर का नाम गौरी स्प्रैट से जुड़ रहा है, जिसे लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
क्या आमिर वाकई 5 जुलाई को सात फेरे लेने वाले हैं या यह सिर्फ एक अफवाह है, इसका ऑफिशियल ऐलान होना अभी बाकी है। लेकिन इस खबर ने बॉलीवुड के गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, अगर इस सीक्रेट वेडिंग की बात सच है, तो अगले 24 से 48 घंटों में आमिर खान के मुंबई वाले घर के बाहर पैपराजी और मीडिया का भारी जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा, जहां शादी की तैयारियों की पहली झलक देखने को मिल सकती है।
Read More: Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari की ‘Alpha’ की पहले दिन ठंडी शुरुआत, ऋतिक रोशन का कैमियो..


Download Android App
Download iOS App




