यश राज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘Alpha’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म से ट्रेड एनालिस्ट्स को बहुत बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जितना बज बना हुआ था, वो थिएटर्स के टिकट काउंटर पर नजर नहीं आया। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने पहले दिन कितनी कमाई की है क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी?
Advance Booking की सुस्त रफ्तार: क्या फीमेल-लीड होने का भुगतना पड़ा नुकसान?

आपको बता दे , फिल्म ‘Alpha’ को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। Alpha फिल्म के डायरेक्टर Shiv Rawail हैं। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की सातवीं फिल्म है, इसके टीजर को 24 घंटे में 75 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे, लेकिन जब बात एडवांस बुकिंग की आई तो दर्शकों ने उतनी एक्साइटमेंट नहीं दिखाई । फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से सिर्फ दो दिन पहले खोली गई थी, जिसने करीब 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
मेट्रो शहरों और मल्टीप्लेक्स में तो फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन सिंगल स्क्रीन और मास सेंटर्स (छोटे शहरों) में फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम रही। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्पाई यूनिवर्स में पहली बार किसी महिला को मुख्य जासूस के रूप में देखना शायद पारंपरिक दर्शकों को पूरी तरह रास नहीं आया।
Day 1 Collection: उम्मीदों से बेहद कम रहा पहले दिन का कारोबार

फिल्म ‘Alpha’ के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स और Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन (First Friday) करीब 7 से 8 करोड़ रुपये (Net Collection) का बिजनेस किया है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म आराम से डबल डिजिट यानी 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अगर हम इसकी तुलना YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों जैसे ‘Pathaan’ (55 करोड़) या ‘War’ (51.60 करोड़) से करें, तो ‘Alpha’ का कलेक्शन उनके सामने बेहद मामूली नजर आता है। फिल्म को कुल मिलाकर लगभग 9% की ऑक्यूपेंसी मिली है, जो कि इतने बड़े बजट की फिल्म के लिए काफी परेशान है।
दर्शकों और क्रिटिक्स के मुताबिक, फिल्म ‘Alpha’ में ये 3 बड़ी कमियां हैं:
-
हॉलीवुड फिल्मों की नकल (कमजोर कहानी): फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी कहानी है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि कई हॉलीवुड स्पाई (जासूसी) फिल्मों के दृश्यों को मिलाकर एक नई कहानी बनाने की कोशिश की गई है। इसमें कुछ भी नया या अनोखापन नहीं है।
-
प्रेडिक्टेबल स्टोरी (सब कुछ पहले से पता चल जाना): कहानी इतनी सीधी है कि दर्शक पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं कि अगले सीन में क्या होने वाला है। फिल्म में कोई ऐसा सस्पेंस या ट्विस्ट नहीं है जो दर्शकों को हैरान कर सके।
-
धीमी रफ्तार (स्लो सेकंड हाफ): फिल्म का पहला हिस्सा (First Half) तो बहुत तेजी से निकलता है और एंटरटेन करता है, लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी हो जाती है और कहानी खिंचने लगती है।
Bobby Deol का विलेन अवतार और Hrithik Roshan का कैमियो: क्या वीकेंड पर बढ़ेगी कमाई?

फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं बॉबी देओल ने एक बेहद खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है जो इन दोनों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए ट्रेन करता है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। हालांकि, दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज ऋतिक रोशन का कैमियो था, जो फिल्म ‘War’ के अपने कबीर वाले किरदार में नजर आए।
फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ (दर्शकों की अच्छी तारीफ) मिलती है, तो शनिवार और रविवार को इसके कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या आलिया और शर्वरी की यह जोड़ी आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कोई चमत्कार कर पाती है या नहीं।
स्टार रेटिंग (Star Rating): (2.5/5 स्टार)


Download Android App
Download iOS App




