Aamir Khan की ज़िंदगी में आई ‘मुकम्मल’ वाली खुशी, गर्लफ्रेंड Gauri Spratt संग रिश्ते पर बोले- अब जाकर मिला सुकून

Summary :

Aamir Khan love life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने रिश्ते और भावनाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी कर दिया। Aamir Khan love life: गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते पर आमिर का बड़ा खुलासा आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि अब उनकी जिंदगी में एक अलग ही शांति और पूरा-पन महसूस हो रहा है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

Aamir Khan love life: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने रिश्ते और भावनाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी कर दिया।

Aamir Khan love life: गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते पर आमिर का बड़ा खुलासा

Aamir Khan love life
Aamir Khan love life ( Source : Social Media)

आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि अब उनकी जिंदगी में एक अलग ही शांति और पूरा-पन महसूस हो रहा है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा कि गौरी स्प्रैट के आने से उनकी जिंदगी में एक नया सुकून आया है। आमिर ने बताया कि यह रिश्ता उन्हें मानसिक और इमोशनल रूप से शांति देता है।

उन्होंने यह भी एक्सेप्ट किया कि उनकी पिछली शादियां- रीना दत्ता और किरण राव के साथ- गहरी और महत्वपूर्ण थीं, लेकिन सरकमस्टान्सेस के चलते वे रिश्ते आगे नहीं चल पाए। इसके बावजूद आमिर ने दोनों रिश्तों को सम्मान के साथ याद किया।

Aamir Khan Interview Highlights: अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूँ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navbharat Times Online (@nbt_news)

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा आमिर खान का यह बयान- “मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूँ”। इस एक लाइन ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। आमिर ने बताया कि गौरी उनके जीवन में एक ऐसी साथी बनकर आई हैं, जिनके साथ उन्हें मानसिक सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता उनके लिए सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि एक इमोशनल बैलेंस भी है। यह बयान उनकी जिंदगी के नए चैप्टर की ओर इशारा करता है।

आमिर खान ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि अब वह अपने जीवन में एक अलग तरह की शांति महसूस कर रहे हैं। उनके मुताबिक, समय के साथ इंसान की सोच बदलती है और प्रायोरिटीज भी बदल जाती हैं।

उन्होंने बताया कि पहले वह पूरी तरह से अपने काम में डूबे रहते थे, जिसकी वजह से कई बार निजी जीवन अफेक्ट हुआ। लेकिन अब वह जीवन को एक नए नजरिए से देख रहे हैं। आमिर का कहना है कि सुकून और संतुलन ही असली खुशी है, और वह इसे अब समझ पाए हैं।उनके इस बयान को लोग उनके निजी रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह नई खुशी किस वजह से उनकी जिंदगी में आई है।

Aamir Khan latest Statement: परिवार और अतीत पर आमिर की खुली बात

Aamir Khan latest Statement
Aamir Khan latest Statement ( Source : Social Media)

इसी बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने स्वीकार किया कि अपने करियर की व्यस्तता के कारण वह अपने परिवार को उतना समय नहीं दे पाए, जितना देना चाहिए था। आमिर ने इसे अपनी जिंदगी की एक सीख बताया और कहा कि सफलता के साथ-साथ रिश्तों को संभालना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में परिवार और निजी रिश्तों को ज्यादा इम्पोर्टेंस दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में आमिर को कई मौकों पर अपने करीबी लोगों और सो कॉल्ड पार्टनर के साथ देखा गया है, जिससे उनके नए रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि आमिर ने अभी तक किसी भी तरह की ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन उनके बदले हुए अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया है।

आमिर खान का यह नया बयान उनकी जिंदगी में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। जहां एक तरफ वह अपने करियर में लगातार सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में भी नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। उनके फैंस अब बस यही जानना चाहते हैं कि क्या सच में उनकी जिंदगी में प्यार ने एक नई एंट्री ली है या यह सिर्फ उनके जीवन के बदलते नजरिए का हिस्सा है।

Read More: धीरे-धीरे चढ़ा कृतिका कामरा का प्यार, Gaurav Kapur संग रिश्ते पर Actress का बड़ा खुलासा….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।