बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया से दूरी बनाने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। दरअसल आमिर खान ने हाल ही में अपना 56 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वहीं अपने जन्मदिन के ठीक अगले दिन उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया था। दरअसल आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है,जिसके बाद सभी लोग काफी ज्यादा शॉक्ड रहे गए थे।

वहीं अब आमिर ने सोशल मीडिया को छोडऩे के पीछे की वजह बताई है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आमिर खान मीडिया से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान आमिर कहते हैं, मैं अपनी धुनकी में रहता हूं। सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं। मुझे लगा वैसे भी मैं कुछ जाता नहीं हूं मैं अपनी धुनकी में लगा रहता हूं। मैंने अलविदा नहीं कहा है। मैं कहीं जा नहीं रहा हूं। ऐसे में मैंने पहले भी तो मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करता था। लेकिन मीडिया का रोल और ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि फैंस और ऑडियन्स से मैं उनके जरिए ही बात करूंगा।
आमिर खान ने शेयर पोस्ट…
आमिर खान ने अपनी एक पोस्ट डालकर सभी को यह बताया कि अब वो सोशल मीडिया को छोड़ रहे हैं। आमिर ने अपने पोस्ट में लिखा कि आप सभी का मुझे दिल से शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया। इसके साथ ही में आपको यह भी बता दूं कि सोशल मीडिया पर ये मेरी आखिरी पोस्ट है।

इसके अलावा आमिर खान ने यह भी ऐलान किया कि अब से वो अपने चैनल के जरिए फैंस से रूबरू होंगे और इसके साथ ही बताया कि फिल्मों को लेकर एक जानकारी वह अपने चैनल के माध्यम ही फैंस को देंगे। इस दौरान अभिनेता ने अपने ऑफिशियली चैनल का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है। आमिर ने लिखा कि इसके साथ ही एकेपी ने अपना ऑफिशियल चैनल बताया है,तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको उन्हीं के हैंडिल @akppl_official से मिल सकेगी। ढेर सारा प्यार।

फिलहाल आमिर के फैंस उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने को तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



