आमिर खान ने बर्थडे पर किये चौंका देने वाले खुलासे, असफल शादियों के बारे में की चर्चा

Summary :

बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान सोमवार यानी 14 मार्च 2022 को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान सोमवार यानी 14 मार्च 2022 को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। एक्टर को पिछले दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। दरअसल कुछ महीनों पहले आमिर खान ने अपनी पूर्व पति किरण राव से भी तलाक की घोषणा कर फैंस का दिल तोड़ दिया है।
वहीं तलाक की खबरों के बीच आमिर खान के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए। मगर तब इन सभी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से अच्छा उन्होंने चुप रहना ज्यादा बेहतर समझा। खैर, अब कई महीने बीत जाने और लोगों से खरी-खोटी सुनने के बाद आखिरकार आमिर ने उनके और किरण राव के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 
 
अपनी शादी को लेकर क्या बोले आमिर खान?
 
हाल ही में एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में आमिर खान ने उनकी असफल शादी और बच्चों पर बातचीत की है। अभिनेता ने कहा, उन्होंने हमेशा ही परिवार से ज्यादा अपने करियर पर ध्यान केंद्रित किया है।  मैं अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाया। पर अब मैं अपने पेरेंट्स, भाई-बहनों, पहली वाइफ रीना, किरण, रीना के पेरेंट्स, किरण के पेरेंट्स और बच्चों के साथ एक नई शुरूआत करूंगा।  इन सभी लोगों को आमिर ने दिल के करीब बताया है। 
बेहद कम उम्र में अपनी करियर की शुरआत करने वाले आमिर कहते हैं कि मैं अपने काम में इतना डूबा हुआ था कि किसी को भी ज्यादा वक्त नहीं दे पाया। यही नहीं फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध में आमिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में पास होते गये, मगर रिश्तों के मामले में वो विफल। इसका कारण बताते हुए एक्टर कहते हैं कि मुझे लगता था कि परिवार मेरे साथ है। इसलिये मैं उन्हें भूलकर दर्शकों का दिल जीतने में लगा था।
किस वजह से टूटी दोनों शादियां?
इस बात में कोई दोराये नहीं है कि आमिर खान ने अपनी हर एक लाइफ में जी तोड़ मेहनत कर खूब नाम कमाया है उनकी फिल्म में गलती का नामों निशान नहीं होता है। मगर इन सब चीजों के बीच ऐसा लगता है कि आमिर ये भूल गये कि करियर के साथ-साथ फैमिली को साथ लेकर भी चलना भी लाइफ का एक हिस्सा है।
आमिर खान ने भले ही दो बार शादी कर अपने नए नये सफर से अपना रिश्ता चलना चाहा, लेकिन उनके दोनों ही रिश्ते टिक नहीं पाए। बता दें,  आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता संग हुई, जिससे उनके दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं। वहीं दूसरी शादी किरण राव से हुई। जिससे एक्टर को एक बेटा आज़ाद राव खान है।
देर से ही सही मगर आमिर खान को अपनी गलतियों का पछतावा है इससे अच्छी बात और क्या होगी। खैर आज आमिर खान का बर्थडे है तो उन्हें विश भेजना तो बनता है,आखिर सुपरस्टार को इस खास दिन स्पेशल फील जो करवाना है।

Desk Team