एक्टर अंश अरोड़ा ने सलमान खान के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रही लड़की के खिलाफ FIR दर्ज कराई

Summary :

बॉलीवुड जगत में फर्जी कास्टिंग एजेंटों‌ द्वारा एक्टिंग के प्रति इच्छुक लोगों का ऑडिशन लेने और फिर एक्टिंग का मौका दिये जाने के नाम‌ पर हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये अपनी जेब में भरने और लोगों के साथ ठगी करने के मामले आये दिन सामने आना आम बात हैं।

बॉलीवुड जगत में फर्जी कास्टिंग एजेंटों‌ द्वारा एक्टिंग के प्रति इच्छुक लोगों का ऑडिशन लेने और फिर एक्टिंग का मौका दिये जाने के नाम‌ पर हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये अपनी जेब में भरने और लोगों के साथ ठगी करने के मामले आये दिन सामने आना आम बात हैं। लेकिन इस बार तो हद हो गयी और सलमान खान फिल्म्स के नाम का बेजा प्रयोग कर लोगों को ई-मेल भेजे गये।
इतना ही नहीं इसमें ऑडिशन में आकर सलमान खान की अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है 3’ में काम करने के लिए फोन और ईमेल आ रहे थे जिसमें बताया जा रहा था कि अंश को सलमान की इस फिल्म में मुख्य खलनायक के किरदार के लिए चुना गया है।

एक्टर को आया फर्जी एक्टिंग का ऑफर
हाल ही में एक ऐसा ही फर्जी एक्टिंग का ऑफर ‘क्वींस हैं हम’ और ‘तनहाइयां’ जैसे शोज के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अंश अरोड़ा को shruti@salmankhanfilm.com से ई-मेल के माध्यम से आया, जिसके आधार पर अंश‌ ने‌ मुम्बई के ओशिवरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
बता दें कि सलमान खान ने खुद अपने बारे में फैल रही इन सभी अफवाहों को झूठा बताया तो उसके बाद अंश ने उन ईमेल भेजने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल अंश को सलमान खान फिल्म्स का नाम लेकर किसी श्रुति नाम के इंसान से कास्टिंग के लिए फोन कॉल्स और मैसेज मिल रहे थे। फोन और मैसेज में बताया जा रहा था कि अंश को सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है 3’ में मुख्य नकारात्मक किरदार के लिए चुना गया है।
इतना ही नहीं एक्टर अंश का फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा के साथ उन इमेल्स के जरिए ही 3 मार्च को सुबह 11 बजे एक मीटिंग और ऑडिशन का समय भी चुना गया। जिसके बाद वह मीटिंग कैंसिल कर दी गई और इसके पीछे का कारण बताया कि प्रभु देवा आज बिजी हैं। हालांकि उन्होंने अंश के वीडियोज और फोटोज देखकर उन्हें शॉर्टलिस्ट कर लिया है और मीटिंग बाद में हो जाएगी। इसके अलावा अंश को यह भी बोला गया कि फिल्म के लिए उनकी ट्रेनिंग अगले महीने से शुरू होनी है।
सलमान खान ने की एक स्टेटमेंट जारी 
जब सलमान खान ने अपनी और से सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करके कहा, ‘यहां मैं साफ कर देना चाहता हूं कि न तो मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए फिलहाल कास्टिंग कर रही है। हमने किसी भी कास्टिंग एजेंट से भविष्य में बनने वाली किसी फिल्म के बारे में बात नहीं की है। कृपया इस बारे में अगर आपको कोई भी ईमेल और मैसेज मिल रहा है तो उस पर भरोसा ना करें। जो भी यह अफवाह फैला रहा है, उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब अंश अरोड़ा ने देरी नहीं करते हुए कानूनी कार्रवाई मुंबई के पुलिस स्टेशन में उस लड़की के खिलाफ ऑफ एफआईआर दर्ज कराई है। जो सलमान खान के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए एक्टर के के साथ धोखा  किया। 

Desk Team