तेंदुए ने सड़क पर आकर मचाया आतंक, तो आवारा कुत्तों ने खदेड़ दिया ऐसे, देखें वीडियो

Summary :

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू हुआ है। इस वजह से शहर में कई जानवर आ रहे हैं। इस दौरान सड़कों पर हाथी, शेर और तेंदुओं को देखा गया है।

कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू हुआ है। इस वजह से शहर में कई जानवर आ रहे हैं। इस दौरान सड़कों पर हाथी, शेर और तेंदुओं को देखा गया है। ऐसा ही एक वीडियो हैदराबाद आया है जहां पर सड़क पर एक तेंदुआ आतंक मचाता दिखाई दिया और कई लोगों पर हमला भी करने की कोशिश की। 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स पर तेंदुए ने अचानक से हमला करते नजर आया। जैसे ही अवारा कुत्तों ने देखा तेंदुए पर उन्होंने पहुंच का हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए की पूंछ पकड़कर कुत्तों ने उसे खदेड़ दिया। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया है। 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर जो लोग भागते हुए आते हैं। तेंदुए को देखकर ट्रक पर एक शख्स चढ़ जाता है जबकि दूसरा व्यक्ति घर  के अंदर जाने की कोशिश करता है। जब शख्स घर में नहीं घुस पाता तो वह ट्रक पर चढ़ने लगता है। उसी समय तेंदुआ आकर उसके पैर पकड़ता है। 
ट्रक के अंदर जैसे तैसे शख्श चढ़ने में सफल हो जाता है। उसके बाद एक घर में जाने की कोशिश तेंदुआ करता है। उसी दौरान तेंदुए के पास कई अवारा कुत्ते आ जाते हैं और उस पर हमला कर दिया। यह फाइट कुछ देर तक चली और फिर तेंदुआ वहां से निकल गया। 

ट्विटर पर इस वीडियो को प्रवीण कासवान ने 16 मई को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, भारत में कहीं तेंदुए और कुत्तो के बीच जंग हुई, लेकिन ये नया नहीं है। अक्सर कुत्ते तेंदुए को पछाड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं तेंदुओं को भी ‘हॉट-डॉग्स’ पसंद करते हैं। अब तक इस वीडियो को 26 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिले हैं। 
ऐसे रिएक्शन्स लोगों ने ट्विटर पर इस वीडियो पर दिए 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

Desk Team