बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का आज जन्मदिन है और आज बच्चन परिवार की ये लाड़ली आठ साल की हो गयी है। बच्चन फैमिली ने आराध्या के जन्मदिन के खास मौके पर जश्न की तैयारी में है।

हर साल पूरा बच्चन परिवार आराध्या के जन्मदिन का जश्न मनाता है। फैंस भी आराध्या को सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे है और उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे आराध्या हूबहू अपनी मां ऐश्वर्या की तरह दिखाई दे रही है।

वायरल हुई तस्वीर में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या का एक कोलाज बनाया गया है। इस तस्वीर में आराध्या का हेयर स्टाइल बिलकुल उनकी मम्मी की तरह नजर आ रहा है और दोनों ने एक जैसे हेयर बैंड के साथ गुलाबी रह की ड्रेस पहनी हुई है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को देखकर काफी हैरान है और काफी तारीफ भी कर रहे है। बता दें आराध्या बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। अक्सर आराध्या अपनी मम्मी ऐश्वर्या और पापा अभिषेक के साथ पार्टीज आदि में भी स्पॉट होती है।

आराध्या बॉलीवुड की सबसे शर्मीली स्टार किड भी मानी जाती हैं। वो कैमरा से दूर रहती हैं और अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के सबसे ज्यादा करीब हैं। अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती के साथ आये दिन सोशल मीडिया अपर तस्वीरें शेयर करते रहते है।

अपने परिवार में सबसे छोटी होने के कारण आराध्या सबकी लाड़ली है और अपनी कजिन नव्या नवेली के भी बेहद करीब है। आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। पढाई के साथ-साथ आराध्या अन्य स्कूल एक्टिविटीज में भी काफी रूचि रखती है।



Download Android App
Download iOS App



