आराध्या बच्चन ने स्टेज पर खड़े होकर महिला सशक्तिकरण पर दिया दमदार परफॉरमेंस, भावुक हो गये अमिताभ

Summary :

बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक और बच्चन परिवार की लाड़ली आराध्या बच्चन अपने माता-पिता और दादा-दादी की तरह ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी रखती है और इस बात का एक और उदाहरण अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक और बच्चन परिवार की लाड़ली आराध्या बच्चन अपने माता-पिता और दादा-दादी की तरह ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी रखती है और इस बात का एक और उदाहरण अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
हाल ही में आराध्या ने एक स्कूल प्ले में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण का एक  मोनोलॉग दिया। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी सभी 8 साल की हैं और अक्सर अपने माता-पिता के साथ स्पॉट ही की जाती हैं पर स्टेज पर उनकी परफॉरमेंस काफी दमदार रही। 
आराध्या अपनी पढ़ाई के साथ साथ एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज में भी काफी सक्रीय रहती है और अक्सर उनकी परफॉरमेंस के दौरान दादा अमिताभ बच्चन, दादी जया बच्चन और उनके माता-पिता, अभिषेक और ऐश्वर्या भी इवेंट्स में शामिल होते है। 
हाल ही में आराध्या ने अपने स्कूल प्ले में कन्या की भूमिका अदा की और स्टेज के बीच में खड़े होकर एक नई दुनिया के बारे में बात की थी जहां महिलाएं सुरक्षित रहेंगी, सम्मानित होंगी और उनकी आवाज़ों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
इस प्ले में आराध्या ने एक नारंगी और हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही है और  उनके बाल सफेद फूलों से सजे थे। दर्शकों में, अमिताभ बच्चन के साथ उनकी चाची श्वेता बच्चन ने ये वीडियो बनाया है । इससे पहले ऐश्वर्या राय को फंक्शन के लिए स्कूल जाते हुए देखा गया था।

इस स्कूल प्ले का वीडियो एक फैन द्वारा शेयर किया गया था और अमिताभ बच्चन ने इसे फिर से ट्वीट किया, “.. परिवार का गौरव .. एक लड़की का गौरव .. सभी महिलाओं का गौरव .. हमारी सबसे प्यारी आराध्या ..”।

इसके बाद गौरवशाली दादाजी अमिताभ ने आराध्या के परफॉरमेंस की सराहना करते हुए कई अन्य ट्वीट्स को भी रीट्वीट किया। 

Ujjwal Jain