दोहा : पूर्व विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने छठे कतर इंटरनेशनल कप में 49 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला। चानू ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में 194 किलोवर्ग में पीला तमगा हासिल किया।
ये अंक तोक्यो ओलंपिक 2020 की अंतिम रैंकिंग के समय उपयोगी साबित होंगे। तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक भारोत्तोलक को छह महीने के तीनों अवधियों (नवंबर 2018 से अप्रैल 2020 तक) में से प्रत्येक में कम से कम एक स्पर्धा और कुल छह स्पर्धाओं में भाग लेना होगा।
इसके साथ ही खिलाड़ी को कम से कम एक स्वर्ण और एक अन्य रजत स्तर की स्पर्धा में भाग लेना होगा। मणिपुर की इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 201 किलो है। राष्ट्रमंडल खेलों 2018 की स्वर्ण पदक विजेता चानू स्नैच और क्लीन एंड जर्क में एक ही क्लीन लिफ्ट कर सकी।
उसने स्नैच में 83 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। वह चोट के कारण 2018 में विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकी थी।


Download Android App
Download iOS App



