Aashram 4 Shooting: बाबा निराला’ की उल्टी गिनती शुरू! भोपा स्वामी और पम्मी का खतरनाक अवतार देख उड़े फैंस के होश

Summary :

ओटीटी की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज 'एक बदनाम... आश्रम' (Ek Badnaam... Aashram) अपने चौथे सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है।

Aashram 4 Shooting: ओटीटी की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘एक बदनाम… आश्रम’ (Ek Badnaam… Aashram) अपने चौथे सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। तीन सफल सीजन्स और 33 एपिसोड्स के बाद, निर्देशक प्रकाश झा ने ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

सेट से आई Aashram 4 पहली झलक

Ashram 4 Update
Ashram 4 Update( Source: Social Media)

प्रकाश झा के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर मुहूर्त पूजा और क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए इस नए अध्याय का आगाज किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम! आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो गई है।”

चौथे सीजन में एक बार फिर बॉबी देओल (बाबा निराला के किरदार में), अदिति पोहनकर (पम्मी), चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी) और त्रिधा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

क्या होगी ‘आश्रम 4’ की कहानी?

Bobby deol web series ashram
Bobby deol web series ashram( Source: Social Media)

तीसरे सीजन का अंत बेहद रोमांचक मोड़ पर हुआ था, जहां पम्मी की चाल में फंसकर बाबा निराला सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। वहीं, आश्रम का पूरा नियंत्रण भोपा स्वामी के हाथों में आ जाता है। जेल से बाहर निकलकर बाबा निराला अपने साथ हुए इस धोखे का हिसाब भोपा और पम्मी से चुकता करने की कोशिश करेगा।

साम्राज्य का अंत: पम्मी, बाबा के काले कारनामों का सच पूरी दुनिया के सामने लाकर उसके ढोंग के साम्राज्य को हमेशा के लिए खत्म करने के मास्टरप्लान पर काम करेगी।

साल 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से ही इस सीरीज ने दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बनाया हुआ है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन शूटिंग शुरू होने की खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। बता दें कि इसके पिछले तीनों सीजन्स को आप Amazon MiniTV पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Also Read: Akshay khanna Mahakali Movie look: ‘Mahakali’ में असुरगुरु शुक्राचार्य के रोल में दिखेंगे Akshaye Khanna, जानिए कौन थे ये पौराणिक महाज्ञानी जिनके नाम से कांपते थे देवता

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।