ऐश्वर्या राय से अनबन की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने शेयर किया पोस्ट, लिखा-‘फेल होने का डर आपको…’

Summary :

जूनियर बच्चन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि ना ही अभिषेक और ना ही ऐश्वर्या राय ने इस बारे में अभी तक कुछ खुलकर नहीं कहा है। लेकिन अब अभिनेता ने गर्म होते अफवाहों के बाजार में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर…

Abhishek Bachchan cryptic post on failures

जूनियर बच्चन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है। पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वह दोनों अलग होने वाले हैं।

Abhishek Bachchan cryptic post on failures

हालांकि ना ही अभिषेक और ना ही ऐश्वर्या राय ने इस बारे में अभी तक कुछ खुलकर नहीं कहा है। लेकिन अब अभिनेता ने गर्म होते अफवाहों के बाजार में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है। जिसमें वह लाइफ की फेलियर की बात कर रहे हैं। अब इस स्टोरी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

अभिषेक ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

बता दें, अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने 25 जनवरी को आनंद चुलानी के एक कोट को शेयर किया है। जिसमें लिखा है, ‘फेल होने का डर आपके सपनों को खत्म कर देगा। असफलता से सीखना आपके सपनों को साकार कर देगा’। बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ की उठापटक की खबरों के बीच पोस्ट शेयर किया है। इससे पहले भी अभिषेक बच्चन ने ऐसा ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था।

Abhishek Bachchan cryptic post on failures

गौरतलब है कि कपल के अलग होने की अफवाहों के बीच सबके होश तब उड़ गए थे जब अभिषेक बच्चन एक बार बिना वेडिंग रिंग के नजर आए थे। वह कई इवेंट में शादी की अंगूठी के बिना नजर आए।

सास-बहू के बीच अनबन

वहीं इन गॉसिप्स के बीच अमिताभ बच्चन ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अपने खास बंगले ‘प्रतीक्षा’ को बेटी श्वेता नंदा बच्चन के नाम कर दिया है। ये घर जलसा के साथ ही है। इसके बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन और बच्चन परिवार में उठापटक की खबरें आने लगीं।

Abhishek Bachchan cryptic post on failures

बताया जा रहा था कि ऐश्वर्या बच्चन की अपनी सास जया बच्चन के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक बताया गया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने बच्चन हाउस छोड़ दिया है। हालांकि, इन खबरों के बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में नजर आ चुके हैं।

Ritika Jangid