अभिषेक बच्चन ने पहना ऐसा गजब का मास्क और शील्ड, लोग बोले- कहां से लिया?

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को पिछले महीनों कोरोना वायरस का इनफेक्शन हो चुका है। अभिषेक को कोरोना होने के बाद अब वह लगातार लोगों से बचाव करने के लिए कह रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को पिछले महीनों कोरोना वायरस का इनफेक्शन हो चुका है। अभिषेक को कोरोना होने के बाद अब वह लगातार लोगों से बचाव करने के लिए कह रहे हैं,साथ ही खुद भी सावधानी बरत रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मास्क और शील्ड पहना है,जिसने सबका ध्यान अपनी ओर अकर्षित किया है। 
 
इस तस्वीर में अभिषेक कार में बैठे दिख रहे हैं,उन्होंने रेड कलर की हूडी पहनी हुई है साथ ही फेस शील्ड और मास्क पहन रखा है। इतना ही नहीं तस्वीर के साथ उन्होंने सभी को सेफ रहने और मास्क पहनने की सलाह भी दी है। 

View this post on Instagram

Stay safe! Wear your mask!! #maskon #shield

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

अब उनकी इस तस्वीर पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां फराह खान ने उन्हें हैंडसम बताया तो वहीं कुछके का कहना है कि ये मास्क कहां से लिया है,उन्हें भी चाहिए। 
अभिषेक फिल्म लूडो में दिखाई देंगे
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म लूडो में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ,जिसे लोगों का खूब प्यार भी मिला है। फिल्म में अभिषेक के अलावा आदित्य रॉय कपूर,राजकुमार राव,सान्या मल्होत्रा,फातिमा सना शेख,रोहित शराफ और पंकज त्रिपाठी भी है। 

Desk Team