Abhishek Bachchan का वो छुपा हुआ चेहरा… Aishwarya Rai के साथ सेट पर करते थे ऐसा बर्ताव, सालों बाद खुल गई पोल!

Summary :

Abhishek Bachchan Treated Aishwarya Rai: बॉलीवुड गलियारों से लेकर फैंस के दिलों तक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा का टॉपिक  रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी बेमिसाल रही, उतनी ही दिलचस्प इनकी ऑफ-स्क्रीन लव स्टोरी भी है। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। अब इतने सालों बाद, उसी फिल्म में सह-कलाकार रहे मशहूर एक्टर आर्य बब्बर ने अभिषेक और ऐश्वर्या के उस दौर के गुप्त रिश्तों और उनके व्यवहार को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर…

Abhishek Bachchan Treated Aishwarya Rai: बॉलीवुड गलियारों से लेकर फैंस के दिलों तक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा का टॉपिक  रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी बेमिसाल रही, उतनी ही दिलचस्प इनकी ऑफ-स्क्रीन लव स्टोरी भी है। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

अब इतने सालों बाद, उसी फिल्म में सह-कलाकार रहे मशहूर एक्टर आर्य बब्बर ने अभिषेक और ऐश्वर्या के उस दौर के गुप्त रिश्तों और उनके व्यवहार को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया है। आर्य बब्बर ने बताया कि शादी से पहले कोर्टशिप के दिनों में अभिषेक अपनी लेडी लव ऐश्वर्या को किस तरह ट्रीट करते थे।

Abhishek Bachchan Treated Aishwarya Rai: वो देखना बेहद खूबसूरत था… आर्य बब्बर ने आंखों देखा हाल किया बयां

Abhishek Bachchan Treated Aishwarya Rai
Abhishek Bachchan Treated Aishwarya Rai ( Source : Social Media) 

एक रीसेंट इंटरव्यू में जब राज बब्बर के बेटे और अभिनेता आर्य बब्बर से फिल्म ‘गुरू’ की यादों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते पर खुलकर बात की। आर्य बब्बर ने उस सुनहरे दौर को याद करते हुए कहा, “मुझे फिल्म ‘गुरू‘ की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ बातचीत करने और समय बिताने का मौका मिला था। वह ऐसा समय था जब शायद दोनों के बीच कोर्टशिप (प्यार का शुरुआती दौर) चल रहा था और दोनों की शादी नहीं हुई थी।”

आर्य ने आगे बताया, “सेट पर यह देखना बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला था कि अभिषेक अपनी लेडी लव यानी ऐश्वर्या को किस तरह ट्रीट करते थे। वह ऐश्वर्या का बहुत सम्मान करते थे और उनसे बेहद प्यार करते थे। मणिरत्नम सर के डायरेक्शन में अभिषेक को परफॉर्म करते देखना और उनके इस खूबसूरत रिश्ते को करीब से महसूस करना मेरे लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस  था।

Arya Babbar Interview on Abhishek Aishwarya: गुरू ने अभिषेक को रातों-रात स्टार नहीं बनाया, तो मुझे कैसे बनाती?

Arya Babbar interview on Abhishek Aishwarya
Arya Babbar interview on Abhishek Aishwarya (  Source : Social Media) 

इंटरव्यू के दौरान आर्य बब्बर ने फिल्म ‘गुरू’ की सफलता और अपने करियर को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने हंसते हुए कहा, “जहां तक ‘गुरू’ फिल्म का सवाल है, इस फिल्म ने अभिषेक बच्चन को रातों-रात स्टार नहीं बनाया था, तो फिर यह भला मुझे रातों-रात स्टार कैसे बना देती?” हालांकि, उन्होंने तुरंत अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि ‘गुरू’ अभिषेक के करियर का सबसे बेहतरीन काम है और अभिषेक काम करने के लिए एक बेहद शानदार इंसान हैं।

आर्य बब्बर ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के फ्लॉप होने पर बात करते हुए अपनी फिल्म ‘तीस मार खान‘ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बॉक्स ऑफिस के रिजल्ट हमेशा एक एक्टर के हाथ में नहीं होते। कभी-कभी दर्शक उस समय फिल्म की कहानी से कनेक्ट नहीं कर पाते, लेकिन सालों बाद उसी फिल्म को प्यार मिलने लगता है, जैसा आज ‘तीस मार खान’ के साथ हो रहा है।

Abhishek Bachchan: नकली अंगूठी से न्यूयॉर्क में किया था प्रपोज, बेहद फिल्मी है ऐश-अभिषेक की लव स्टोरी

Abhishek Bachchan
Abhishek Bachchan ( Source: Social Media) 

आपको बता दें कि फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग के दौरान ही अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता बेहद मजबूत हुआ था। हालांकि दोनों ने इससे पहले ‘ढाई अक्षर प्रेम के‘ और ‘कुछ ना कहो‘ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन ‘उमराव जान’ और ‘गुरू’ के सेट पर दोनों का प्यार गहरा हो गया।

साल 2007 में न्यूयॉर्क में ‘गुरू’ के प्रीमियर के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को एक होटल की बालकनी में प्रपोज किया था। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए असली हीरे की अंगूठी नहीं, बल्कि फिल्म ‘गुरू’ में इस्तेमाल की गई एक नकली (प्रॉप) अंगूठी का इस्तेमाल किया था, जिसे उन्होंने मेकर्स से खास तौर पर मांग कर अपने पास रखा था। ऐश्वर्या ने भी बिना देर किए तुरंत हां कह दिया था। सालों बाद ऐश्वर्या ने इस पर कहा था कि अभिषेक बहुत ही रियल और ओरिजिनल इंसान हैं और उनका यह प्रपोजल बेहद खास और मायने रखने वाला था।

Read More: Cannes के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai से भी आगे निकलीं बेटी Aaradhya, लाल परी बनकर लूटी पूरी महफिल, तस्वीरें..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।