हर साल बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती हैं। और बॉलीवुड की कुछ फिल्में तो ऐसी होती हैं जो लोगों के दिलो दिमाग में अपने दमदार एक्शन और थ्रिलर की वजह से छायी रहती है। वहीं कोई ना कोई हर साल बॉलीवुड में नए कलाकार डेब्यू करते रहते हैं।


रिमी सेन का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था आज वह 36 साल की हो चुकी है और पहले से बिल्कुल बदल गई हैं। रिमी सेन ने बॉलीवुड कैरियर की शुरूआत 2003 में आई फिल्म हंगमा से की थी।
इसके बाद इन्होंने धूम,गोलमाल,क्यों-कि,गरम मसाला और फिर हेरा फेरी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें की रिमी ने हिंदी फिल्मों के अलावा भी कई तमिल और तेलुगु में भी काम किया है। यह अभिनेत्री फिल्मों के अलावा भी रियलिटी शो बिग बॉस9 में भी भाग ले चुकी हैं।
जनवरी 2017 में रिमी सेन पॉलिटिक्स से जुड़ गई हैं वह भाजपा पार्टी में शमिल हैं। अपना फिल्मी कैरियर छोड़ राजनितिक कैरियर शुरू करने का साफ मतलब यही है कि उन्हें बॉलीवुड में फिल्में नहीं मिल रही है।
बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी यह अभिनेत्री को आज कोई काम नहीं मिल रहा है। आप रिमी की कुछ तस्वीरें देख खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गयी हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App







