अभिनेता और बिगबॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ अभिनेता को शनिवार को फेसबुक लाइव सेशन के दौरान आपत्तिजनक बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया।
.jpg)
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते ने कहा, “एजाज खान को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच जारी है। ” पुलिस ने कथित रूप से एजाज पर हेट स्पीच, मानहानि, निषेधात्मक आदेशों की अवहेलना का मामला दर्ज किया है।
.jpg)
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने एजाज के खिलाफ कार्रवाई की है। बिग बॉस 7 के प्रतिभागी को पिछले साल जुलाई में सामुदायिक घृणा वाले आपत्तिजनक वीडियोज को पोस्ट करने के लिए मुंबई साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अक्सर सोशल मीडिया पर एजाज भड़काऊ बयानबाजी के लिए सुर्ख़ियों में रहते है।
.jpg)
बता दें , अक्टूबर 2018 में एजाज खान को कथित तौर पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के सेवन में गिरफ्तार किया गया था।एक्टर एजाज खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह ट्विटर पर अकसर समसामयिक मुद्दों को लेकर अपनी बात भी रखते नजर आते हैं लेकिन अक्सर उनके बयान उन्हें विवादों में घसीट लेते है।
.jpg)
बीते साल एजाज खान ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी को लेकर भी काफी अपमानजनक टिप्पणियां की थी और उन्हें इस मुद्दे पर काफी ट्रोल भी किया गया था। मोदी सरकार के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के लिए भी एजाज अक्सर लोगों निशाने पर रहते है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



