अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों में बेहद खतरनाक स्टंट करने के लिए जाने जाते है पर कई बार ये स्टंट्स खुद पर भारी पड़ जाते है। जॉन को बेहद डेडिकेटेड अभिनेता माना जाता है और उनपर इस तरह की घटनाओं का कितना फर्क पड़ता है ये सभी जानते है।

खबर आ रही है बालीवुड की आने वाली फिल्म ‘‘पागलपंथी’’ की शूटिंग के दौरान एक्शन दृश्य करते हुए सिने अभिनेता जॉन अब्राहम घायल हो गए। सीन के दौरान बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है।

इससे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता को मांसपेशी में चोट लगी है और वह अगले कुछ दिन तक शूटिंग नहीं कर सकेंगे । जॉन को चोट लगने के बाद तुरंत फर्स्ट ऐड किट दी गयी पर दर्द अधिक होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए जाया गया।

सूत्र ने बताया, ‘‘अभिनेता के बायीं बाइसेप की मांसपेशी में चोट आयी है । मांसपेशियां फट गयी हैं इसलिए उन्हें कुछ दिनों तक आराम करना होगा । उनका इलाज चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक वह शूटिंग नहीं कर सकेंगे ।’’

अब फैंस को इंतजार है की जॉन जल्द से जल्द ठीक होकर वापस शूटिंग पर लौटे और डॉक्टर्स का भी कहना है की जॉन कुछ दिनों पूरी तरह फिट हो जायेगे और कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।

इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं । इसमें अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज और कीर्ति खरबंदा भी हैं । फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी ।


Download Android App
Download iOS App



