बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी कि पहचान की मोहताज नहीं है। कियारा आज के वक्त की यांग एंड हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। अक्सर फिल्मों और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटरोने वाली कियारा आडवाणी आज अपनी न्यू कार को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें, एक्ट्रेस ने हाल ही में ऑडी ए8एल ( Audi A8L)लग्जरी सेडान खरीदी है।

क्या है एक्ट्रेस के लग्जरी कार की कीमत?
दरअसल ऑडी इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक्ट्रेस को अपनी लग्जरी कार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस की इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ इसके कैप्शन में लिखा गया है- प्रगति और रचनात्मकता साथ-साथ चलती है। हमें कियारा आडवाणी का वेलमक करते हुए खुशी हो रही है।
बता दें, ‘ए8एल लग्जरी सेडान’ ऑडी का लेटेस्ट एडिशन है जो पिछले साल ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 1.56 करोड़ रुपये है। वैसे बताया जाता है कियारा के पास पहले ही कई और लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं। रिपोर्ट में कियारा की गाड़ियों के कलेक्शन में एक काली ऑडी के अलावा एक बीएमडब्ल्यू एक्स5, बीएमडब्ल्यू 530 डी और मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास शामिल है।

इस दौरान खास बात यह है कि कियारा के कथिक बॉयफ्रेंड और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को इसी साल ऑडी ब्रांड का एक मॉडल लॉन्च किया था। वहीं एक्ट्रेस को पिछले महीनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘शेरशाह’ में देखा गया था जहां उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

एक्ट्रेस कि अपकमिंग फिल्में
कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 2′ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म जग जुग जीयो’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस विकी कौशल के संग ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



