बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है। दीपिका उन एक्ट्रेसेस में से है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के बलबूते पर दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली है। वहीं दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थ। वहीं ये दोनों स्टार फैंस को कपल गोल्स देते नजर आ जाते है।

यही नहीं कपल के चाहने वाले दोनों की एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। ऐसे में कपल जब कभी भी साथ में स्पॉट होते हैं, तो चर्चा का विषय बन जाते हैं। वैसे इस बात में कोई शक नहीं रणवीर सिंह भी अपने आप में एक फैशन आयकॉन हैं।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने नियॉन पिंक गाउन पहनी। लाइट मेकअप के साथ एक्ट्रेस खूब जंच रही थी। वहीं अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया था। वहीं इस दौरान रणवीर सिंह पैंट सूट में नजर आए,जिसके साथ एक्टर ने ब्राउन कैप कैरी की।

बॉलीवुड के इस मशहूर कपल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों हस्बैंड-वाइफ साउदी अरेबिया के जेडाह में फिल्म ’83’ के प्रमोशन के लिए गए हुए हैं। इस दौरान इस कपल के साथ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान, मिनी माथुर और टीम के कई और लोग भी मौजूद रहे।

वहीं 83 की बात करें तो ये फिल्म कपिल देव और 1983 वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। खास बात इस प्रमोशन में कपिल देव अपनी पत्नी रोमी संग मौजूद रहे। गौरतलब है, 83 में रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। जबकि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही है।

इस फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



