इन दिनों पूरा देश कोरोना महामारी के प्रकोप को झेल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक हर तरफ हाहाकार और मौत का तांडव नजर आ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं टीवी और सिनेमा जगत से भी कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अब खबर आई है कि फेमस अभिनेता सूरज थापर की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

हालांकि अभिनेता को कोरोना हुआ है या फिर नहीं अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन खबरों की मानें तो जब गोवा से शूटिंग के बाद जब वह मुंबई पहुंचे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई और उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
जैसा की सभी को पता है कि इन दिनों कोरोना महामारी के कारण से मुंबई में पूरी तरह से सभी शूटिंग बंद हो गई है और ऐसे में सूरज थापर गोवा में अपने स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक ‘शौर्य और अनोखी’ की शूटिंग करने के लिए प्रतिदिन मुंबई से गोवा आ जा रहे थे।
ऐसे में कहा जा रहा है कि एक्टर को तीन दिन से हल्का बुखार था लेकिन वो फिर भी काम कर रहे थे। अपने बुखार को नजर अंदाज करने के कारण जब सूरज थापर मुंबई पहुंचे तो उन्हें तेज बुखार हुआ और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो रहा था। ऐसे में एक्टर को तुरंत ही आईसीयू में भर्ती करवाया गया।

आईसीयू में एडमिट एक्टर की कोरोना जांच हुई है, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इस दौरान एक्टर की बहन साथ हैं। इस खबर के बाद से फैंस चौंक गए हैं और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी करने लगे हैं।


Download Android App
Download iOS App



