अनन्या पांडे ने बिकिनी पहने साझा की बेहद बोल्ड तस्वीरें, किलर लुक देख सेलेब्स भी हुए कायल

Summary :

मालूम हो अनन्या की ये बिकिनी फोटोज उनकी थ्रो-बैक तस्वीरें हैं। जिसका जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट कैप्शन में किया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, जब कंटिन्यूटी की तस्वीरें उतनी भी बुरी ना हों, गहराइयां के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अनन्या की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अक्सर अपने किलर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब एक बार फिर से उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। जी हां, इस बार एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो बिकिनी तस्वीरें साझा की हैं।
मालूम हो अनन्या की ये बिकिनी फोटोज उनकी थ्रो-बैक तस्वीरें हैं। जिसका जिक्र उन्होंने  अपने पोस्ट कैप्शन में किया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, जब कंटिन्यूटी की तस्वीरें उतनी भी बुरी ना हों, गहराइयां के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें।
 
थ्रोबैक फोटो में दिखीं बेहद खूबसूरत 
वैसे अनन्या के इस कैप्शन से साफ है कि तस्वीरें फिल्म ‘गहराइयां’ की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में आप देखते अनन्या ब्लू बिकिनी पहने हुए अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उन्होंने बिकिनी के ऊपर प्रिंटेड ऑरेंज कलर का श्रग पहना हुआ जो उनपर खूब फब रहा है। खुले बाल और बिना किसी मेकअप के अन्यया हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं।

फैंस और सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन 
अनन्या के इस पोस्ट को फैंस के साथ सितारे भी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पोस्ट पर उनकी बेस्ट फ्रेंड  सुहाना खान ने लिखा, ‘ओह वाह। वहीं शनाया कपूर ने लिखा, ‘एनी।‘ इसके अलावा शनाया की मां महीप कपूर ने फायर का इमोजी बनाया।  
अनन्या पांडे आगामी फिल्में
गौरतलब है, अनन्या पांडे आखिरी बार ‘गहराइयां’ मूवी में नजर आई थीं।  इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा दिखाई दिए थे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों कि बात करें तो अनन्या की अपकमिंग फिल्म विजय देवरकोंडा के साथ ‘लाइगर’ होगी।  इसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन वरेन सिंह ‘खो गए हम कहां’ में दिखाई देंगी।  इस फिल्म की शूटिंग जारी है।  फिल्म में अनन्या के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव दिखाई देंगे।   

Desk Team