ज़ी टीवी के सीरियल ‘अपना टाइम भी आयेगा’ को शुरू हुए बस तीन हफ्ते हुए हैं और इस टीवी सीरियल के निर्माताओं ने शो की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन को रिप्लस करने का फैसला ले लिया है। सीरियल की लीड एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने शो को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ समय से अनुष्का का शो के प्रोड्यूसर्स के साथ झगड़ा चल रहा था। अब आखिरकार अनुष्का ने शो से किनारा कर लिया है। शो के निर्माता वेद राज ने अनुष्का पर कई आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का कई बार स्टोरी चेंज कर देती थी और हर एक सीन कर ने के बाद अनुष्का को आराम करना होता था।

शो के अभी 17 एपिसोड ही हुए थे। जब हमने अनुष्का के शो को छोड़ने को वजह जाननी चाही तो अनुष्का के पापा ने आज तक के साथ बातचीत में कहा- ‘अनुष्का की तबियत ठीक नहीं थी और वह शो के बीच मैं काफी बीमार हो गई थी। 27 अक्टूबर को वह शूट के वक्त बेहोश हो गई थी और उसकी वजह थी 12-12 घंटे काम करना’।

सीरियल निर्माता वेद राज का कहना है, “किसी भी निर्माता के लिए 18 एपिसोड के बाद मुख्य अभिनेत्री को बदलने का निर्णय आसान नहीं होता। लेकिन हमें ये निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया। अनुष्का सेन के शुरूआत से ही नखरे रहे है। हालांकि, हम उम्मीद कर रहे थे कि समय के साथ सब चीजें बेहतर होंगी। दुर्भाग्य से, समय के साथ परिस्थिति और बदतर हो गई थी।

जब भी अनुष्का से सीरियल के महत्वपूर्ण सीन के लिए कहा जाता था, उन्हें वो करने से दिक्कत होती थी। जो इस सीरियल की प्रमुख कहानी है उसपर आधारित घरेलू काम करने के शूट के लिए उनके तरफ से बॉडी डबल की मांग होती थी। शायद वह अपनी सोशल मीडिया की छवि को लेकर चिंतित रही होंगी।


Download Android App
Download iOS App



