‘तेरे नाम’ से लाखों दिलों की धड़कन बन गयी थी सलमान की हिरोइन भूमिका चावला, पर अब दिखती हैं ऐसी

Summary :

फिल्म तेरे नाम ने भूमिका को रातों रात शोहरत तो दिलाई पर वो इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में खास सफल नहीं हो पायी। हाल ही में भूमिका को मुंबई में एक थिअटर के बाहर स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री को ऐसी दुनिया कहा जाता है जहाँ जब तक सितारा चमकता रहे तब तब तक खूब शोहरत मिलती है। सफलता ना मिलने पर सितारों को गुमनामी के अंधेरे में भुला दिया जाता है। आज हम बात कर रहे है भूमिका चावला के बारे में जो आजकल बॉलीवुड से गायब है। 
भूमिका ने फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनके अपोजिट सलमान खान थे।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया और सलमान – भूमिका की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। 
फिल्म तेरे नाम ने भूमिका को रातों रात शोहरत तो दिलाई पर वो इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में खास सफल नहीं हो पायी। हाल ही में भूमिका को मुंबई में एक थिअटर के बाहर स्पॉट किया गया। 
इस दौरान भूमिका ब्लैक कलर का टॉप और लाइट ब्लू डेनिम जीन्स पहने नजर आयी और कुछ जल्दबाजी में भी दिखी। भूमिका के लुक को देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता की वो बॉलीवुड अभिनेत्री है। 
जानकारी के लिए बता दें फिल्म तेरे नाम की सफलता जब भूमिका को बॉलीवुड में खास कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने साउथ की तरफ रुख किया। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी भूमिका कुछ खास नहीं कर पायी। 
इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया , करीब एक दशक से भूमिका फिल्मों से गायब है और आखिरी बार उन्हें 2016 में आयी फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में  साइड रोल निभाते देखा गया था। 
लेकिन अब खबर आ रही है की भूमिका जल्द हिंदी फिल्मों में वापसी करने जा रही है। इन दिनों भूमिका  प्रभु देवा, संजय सूरी और तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म ख़ामोशी में नजर आएंगी। 

Ujjwal Jain