बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी आवाज बुलंद करने और बेबाक राय रखने के लिए सुर्खियां बटोरती है और बॉलीवुड में भाई भतीजावाद को लेकर उन्होंने कई नामी सितारों को निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया पर कंगना को उनके स्टैंड के लिए काफी सपोर्ट भी मिलता है पर हाल ही में वो काफी ट्रोल हो रही है।

दरअसल कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने कंगना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और ये पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में कंगना रनौत कॉटन की साड़ी पहने नजर आ रही थी।

रंगोली ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया की इस साड़ी की कीमत महज 600 रुपए है। साथ ही रंगोली ने इस बात की जानकारी दी कि ये साड़ी कोलकाता से खरीदी तो और जयपुर जाते हुए पहनी।

साथ ही रंगोली ने साड़ी की तारीफ करते हुए कहा , “मैं इतनी कम कीमत में इतनी अच्छी कॉटन की साड़ी मिलने पर बेहद हैरान हुई। लोग कितनी ज्यादा मेहनत करते हैं और इसके बदले में कितना कम हासिल करते हैं।”

रंगोली ने इस पोस्ट से जहां कंगना की सादगी की तारीफ करने की कोशिश की वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना के हाथों में प्राडा का ब्रांडेड हैंडबैग होने पर ट्रॉल्लिंग शुरू कर दी।

यूजर्स का कहना है की साड़ी तो कंगना ने 600 रूपए की पहनी है लेकिन प्राडा का बैग जिसकी कीमत 2-3 लाख है, सनग्लास और हील्स की कीमत भी लाखों में है। ये कैसी सादगी है।

आपको बता दें कंगना के हाथ में जो बैग है उसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है और बाकी एक्सेसरीज भी लाखों रूपए की है। यूजर्स ने कंगना और रंगोली को ट्रोल करते हुए लिखा, “आपका प्रॉपगेंडा भी प्राइस लेस है। फेक होने की भी कोई लिमिट होती है। “

अब देखिये कुछ और यूजर्स के रिएक्शन
1.

2.

3.



Download Android App
Download iOS App



