एक्ट्रेस लीजा हेडन तीसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटी को जन्म दिया है। लीजा के पहले से दो बच्चे हैं। लीजा ने अपने मां बनने की खुशखबरी बड़े ही अनोखे अंदाज में दी है।

लीजा और पति डिनो लालवानी तीसरी बार अपने बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने किसी सोशल मीडिया पोस्ट ने नहीं दी है। बल्कि, उन्होंने अपने एक फैन के कमेंट पर यह खुशखबरी दी है।

ये गुडन्यूज तब बाहर आई जब एक फैन ने लीजा से उनके तीसरे बच्चे के बारे में पूछा। फैन ने लीजा की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- हे, क्या तुम मुझे पता सकती हो कि तुम्हारे तीन छोटे छोटे बच्चे कहां है? इसके जवाब में लीजा हेडन ने कहा-‘मेरी बाहों में’।

अब लीजा का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि लीजा ने बताया था कि वह जून में अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसके बाद से ही फैंस को उनके इस नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार था। इससे पहले लीजा 2 बेटों की मां बन चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 2017 में बेटे जैक को जन्म दिया था। इसके बाद 2020 में लीजा को दूसरा बेटा हुआ।


Download Android App
Download iOS App



