लिसा रे ने सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए बनाई दूरी, बताया कब तक कर सकती है दोबारा वापसी

Summary :

बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के माध्यम अपने फैंस के साथ हर वक्त कॉन्टेक्ट में रहते हैं,मगर बहुत बार ऐसा होता है कि यह स्टार्स किसी वजह से लोगों से दूर जाने का मन बना लेते हैं।

बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के माध्यम अपने फैंस के साथ हर वक्त कॉन्टेक्ट में रहते हैं,मगर बहुत बार ऐसा होता है कि यह स्टार्स किसी वजह से लोगों से दूर जाने का मन बना लेते हैं। ऐसे में इन सेलेब्स के पास सटीक रास्ता होता है सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए दूरी बना लेना। हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेत्री लीसा रे के साथ भी हुआ है। दरअसल लीसा रे ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया है। 
यूं तो बॉलीवुड अदाकारा लीसा रे ने कुछ वक्त के लिए ही सोशल मीडिया से दूर होने का मन बनाया है। दरअसल लीसा का कहना है कि सालभर में उन्होंने जो भी चीजें सीखी हैं,उनके ऊपर वो आराम से सोच-विचार करना चाहती हैं,जिसके लिए वह ऐसा कदम उठा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से दी है। 
लीसा रे ने किया ट्वीट…

लीसा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं बर्फ से ढका एक सुंदर घर नजर आ रहा है। फोटो शेयर करके एक्ट्रेस ने लिखा है, मैं चाहती हूं कि आप भी इस मौसम की खूबसूरती का एहसास करें, इसके इशारे को समझें। इन्हीं विचारों के साथ आप सभी को एक उम्मीद भरे नए साल की शुभकामनाएं देती हूं। एक पवित्र प्रतिबिम्ब के लिए वक्त निकाल रही हूं यानि कि मैं अब अगले साल ऑनलाइन वापस आऊंगी।

अब लीसा का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उनके इस ट्वीट पर उन्हें नए साल की खूब बधाई दे रहे हैं। साथ ही नए साल में उनसे मिलने की बात भी कर रहे हैं। मालूम हो अभिनेत्री लीजा रे फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं,उन्होंने साल 2001 में फिल्म कसूर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
बताते चले लीसा ने अपनी पहली फिल्म में एक्टर आफताब शिवदासानी के साथ स्क्रीन शेयर की थी,उनकी इस फिल्म के गानों को बहुत पसंद किया जाता है। इसके अलावा हाल ही में अभिनेत्री फोर मोर शॉट्स वेब सीरीज के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं और इस सीरीज में उन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया था। 

Desk Team