बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही जवान अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए रोज़ कैसे न कैसे सुर्खियां बटोर ही लेती है। कलेक्शन के साथ ही जवान फिल्म को ले कर रोज़ कोई न कोई अपडेट्स आते ही रहते हैं। जवान की शूटिंग से ले कर फिल्म को ले कर अटली की पहली चॉइस तक। और अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस को ले कर खबर आई है कि साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस फिल्म में अपने लिमिटेड स्क्रीन स्पेस को देख मेकर्स से खफा चल रही हैं।
दरअसल खबरें ये आ रही हैं की जवान फिल्म के नरेशन के टाइम डायरेक्टर अटली ने नयनतारा का अच्छा खासा स्क्रीन टाइम बताया था। जिसके बाद शूटिंग तक आते आते फिल्मे में काफी चैंजेस कर नयनतारा का रोल छोटा कर दिया गया। पर फिल्म के फाइनल कट तक आते आते नयनतारा का स्क्रीन स्पेस ऑलमोस्ट गायब ही कर दिया गया। और उनका स्क्रीन स्पेस इतना कम कर दिया गया कि फिल्म में बस कैमियो कर रहीं दीपिका का रोल नयनतारा पर भारी पड़ गया। जिसके बाद से खबरें आने लगी की नायतरा फिल्म के मेकर्स और शाहरुख़ से नाराज़ चल रही हैं। जिसके वजह से नयनतारा फिल्म के किसी प्रमोशन पर भी नहीं दिखीं।
बता दें कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देख फिल्म की एक सक्सेस इवेंट भी रखा गया जिसमें फिल्म से जुड़े हर सदस्य को वहां स्पॉट किया गया पर फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेस इवेंट से गायब दिखीं। और सारा लाइम लाइट फिल्म में बस एक कैमियो कर दीपिका ले गयी। इवेंट के बाद कई सवाल उठने लगे और लोग पूछने लगे की नयनतारा कहाँ हैं? और शाहरुख़ से नयनतारा के फिल्म में इतने कम स्क्रीन टाइम होने पर सवाल पूछा गया तो उस पर शाहरुख़ ने कहा’ ये काफी unfortunate है कि ‘नर्मदा’ (जो की फिल्म में नयनतारा के करैक्टर का नाम है) को इतना कम स्क्रीन स्पेस मिला’
हालाँकि अभी तक इन सब बातों पर नयनतारा का कोई रिएक्शन नहीं आया है और हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अटली कुमार को उनके जन्मदिन पर विश कर नयनतारा ने इतने दिनों से लग रही सभी अटकलों को अब शांत कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App






