पूजा बत्रा ने दिया बयान आखिर क्यों रचाई गुपचुप शादी और कैसे शुरू हुआ था प्यार

Summary :

अब पूजा बत्रा ने पहली बार नवाब शाह से अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। साथ ही इस नए-नवेले जोड़े की तस्वीरें भी सामने आयी है जो सोशल मीडिया अपर काफी वायरल हो रही है।

फिल्म विरासत फेम एक्ट्रेस पूजा बत्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्ख़ियों में है और हाल ही में उन्होंने एक्टर नवाब शाह से गुपचुप शादी रचा ली है। शादी के बाद नवाब शाह और पूजा बत्रा ने सोशल मीडिया पर ही तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कन्फर्म किया। 
अब पूजा बत्रा ने पहली बार  नवाब शाह से अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। साथ ही इस नए-नवेले जोड़े की तस्वीरें भी सामने आयी है जो सोशल मीडिया अपर काफी वायरल हो रही है। 
पूजा बत्रा ने कहा – नवाब और मैंने 4 जुलाई को आर्य समाज रीति रिवाजों से शादी की । हम दोनों काफी समय से साथ थे और अब देर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता था।  हम इस हफ्ते अपनी शादी रजिस्टर करवा लेंगे। आपको बता दें नवाब शाह और पूजा बत्रा करीब 5 महीनों से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। 
पूजा बत्रा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा, ” नवाब और मेरी मुलाकात फरवरी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। हम एक दुसरे को पहले ही जानते थे क्योंकि हम एक ही इंडस्ट्री में काम करते है। इस वजह से हमारी बॉन्डिंग जल्द मजबूत हो गयी। 
पूजा ने आगे कहा , ” मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले । हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले ।’ इन दिनों ये कपल गोवा में अपना हनीमून मना रहे हैं । पूजा बत्रा ने कहा की नवाब उन्हें रिलेशनशिप के शुरू में ही प्रोपोज़ करना चाहते थे पर वो नर्वस थी। 
इसके बाद नवाब शाह ने पूजा को दिल्ली में प्रपोज किया और अपने पेरेंट्स के साथ पूजा के परिवारवालों से मिलने के लिए घर गए और शादी की बात की। पूजा भी शादी के लिए तब तक तैयार हो चुकी थी और दोनों ने शादी कर ली। 
आपको बता दें पूजा बत्रा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी। शादी के बाद वो बॉलीवुड को अलविदा कह कर अमेरिका में बस गयी थी।  उनकी शादी 9 साल तक चली ओरे फिर दोनों का तलाक हो गया। 

Ujjwal Jain