एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में ससुराल में मनाई पहली दिवाली, शेयर की तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन बीते साल मशहूर अमेरिकी सिंगर एक्टर निक जोनस से शादी की थी और इस साल उन्होने अपने ससुराल में पहली दिवाली सेलिब्रेट की।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन बीते साल मशहूर अमेरिकी सिंगर एक्टर निक जोनस से शादी की थी और इस साल उन्होने अपने ससुराल में पहली दिवाली सेलिब्रेट की। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पहले करवाचौथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 
रविवार के दिन देशभर में लोगों ने धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया और बॉलीवुड सितारों ने भी दिवाली की पार्टियों में खूब मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने इस बार अपनी दिवाली अमेरिका में अपने ससुराल में मनाई। 
दिवाली के खास त्योहार का प्रियंका चोपड़ा ने जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं। साथ ही प्रियंका ने ट्विटर पर बैक टू बैक तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका साड़ी पहने पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आयी। इन तस्वीरों में प्रियंका के सौराल के सदस्य भी नजर आ रहे हैं। 
प्रियंका ने अपने घर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जो पूरी तरह दिवाली की लाइट्स से सजा हुआ है। फैंन्स ने भी प्रियंका को उनकी ससुराल की पहली दिवाली की खूब सारी बधाइयां दी।  
प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पर जमकर पार्टी की और महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले पर हर साल की तरह शानदार दिवाली बैश की मेजबानी की। 
अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा,शक्ति कपूर ,श्रद्धा कपूर, अरशद वारसी,राजकुमार हिरानी,सचिन पिलगांवकर, संजय खान ,दिव्या दत्ता,हिमेश रेशमिया ,कृति सैनन और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकार पहुंचे।

Ujjwal Jain