बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के घर गूंजी किलकारियां , न्यू बोर्न बेबी का हुआ जबरदस्त स्वागत

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन ख़ुशी इन दिनों सातवे आसमान पर है क्योंकि उनके घर हुई है एक नन्हे मेहमान की एंट्री। जी हां रवीना अब नानी बन गयी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन ख़ुशी इन दिनों सातवे आसमान पर है क्योंकि उनके घर हुई है एक नन्हे मेहमान की एंट्री। जी हां रवीना अब नानी बन गयी है। रवीना ने ये खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है और इस खबर के बाद उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। 
रवीना टंडन की बेटी छाया हाल ही में मां बनी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रवीना ने अपनी इस ख़ुशी को शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
तस्वीरों में देख सकते है रवीना का पूरा परिवार इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए दरवाहे पर खड़ा है और जोरदार जश्न की तैयारियां भी की गयी है। इस ख़ुशी के मौके पर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रवीना टंडन के घर पर आरती का आयोजन भी किया गया है। 
रवीना ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भगवान का शुक्रिया, बच्चा घर आ चुका है।” बीते कुछ समय पहले रवीना टंडन ने अपनी बेटी  छाया के लिए बेबी शॉवर पार्टी का भी आयोजन किया था। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

44 साल की उम्र में नानी बनने वाली रवीना ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, “मैं और मेरे बच्चे। मेरे बेबी का बेबी… उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।” इस तस्वीर में रवीना के साथ  उनके चारों बच्चे छाया, पूजा, रणबीर और राशा भी बेहद खुश नजर आ रहे है। 

आपको बता दें रवीना ने अपनी शादी से पहले महज़ 20 साल की उम्र में 11 साल की पूजा और 8 साल की छाया को गोद लिया था। बाद में साल 2004 में रवीना ने बिज़नेसमैन अनिल थडानी से शादी की, जिससे उन्हें राशा और रणबीर, दो बच्चे है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रवीना इस समय वे टीवी के डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में जज की भूमिका निभा रही हैं। 

Ujjwal Jain