एक्ट्रेस सना खान ने सोशल मीडिया पर किया अपने प्यार का इजहार , लिखा प्यार भरा पोस्ट

Summary :

अभिनेत्री सना खान ने मेल्विन लुईस के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार कर ली है। actress-sana-khan-relationship-with-choreographer-melvin-louis

फिल्म जय हो से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस , मॉडल सना खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आयी सना खान इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में है जिसमे उन्होंने अपने प्यार का इजहार फैंस एक सामने किया है।
सना खान
काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे की की सना खान और डांस ट्यूटर मेल्विन लुईस के बीच रिलेशनशिप चल रहा है पर दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया था पर अब  अभिनेत्री सना खान ने डांस ट्यूटर मेल्विन लुईस के साथ रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार कर ली है।
सना खान
इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BwsEXhQAzVD/
सना ने एक तस्वीर साझा करने के साथ लिखा, अगर मैं तुमसे न मिली होती तो यह कभी नहीं जान पाती कि मैं किसी से इतना प्यार कर सकती हूं। मैंने तुममें जो पाया उसे पाने में कुछ लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। मेरे मन में तुम्हारे लिए प्यार हर दिन, हर मिनट बढ़ता जा रहा है। तुमने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया। और भी बहुत सारी चीजें हैं, जो मैं तुमसे हर दिन सीखती हूं।
सना खान
वहीं, अभिनेत्री ने आगे लिखा, मेरे पास वो शब्द नहीं है जिनसे मैं तुम्हारे प्यार का आभार व्यक्त कर सकूं। मुझे चुनने के लिए शुक्रिया। मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी।
सना खान
ये खबर भी आ रही है की सना खान और मेल्विन लुईस की जोड़ी सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो ‘नच बलिए’ के अगले सीजन में बतौर जोड़ी भी शामिल होने जा रहे है। यानी फैंस को इन्हे करीब से जानने का एक और बड़ा मौका जल्द मिलम सकता है।
सना खान
आपको बता दें सना खान ने मीडिया से बताया था की वो बीते साल सितम्बर में मेल्विन से मिली थीं। सना ने मेल्विन के साथ एक डांस विडियो के लिए शूट किया था और यह सब बहुत प्रफेशनल था।
सना खान
सलमान खान के ‘बिग बॉस-सीजन 6’ से लोकप्रिय हुई सना को शो के बाद फिल्म ‘जय हो’, ‘टॉयलेट : एक प्रेमकथा’ और ‘वजह तुम हो’ में देखा गया था।

Desk Team