वैसे तो आपने देवी मां के कई सारे चमत्कारों के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि मंदिर में बसे भगवान की मूर्ति पर पसीना क्यों आता है शायद नहीं न,लेकिन ऐसा है। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित एक काली माई का मंदिर है।
गोंडवाना साम्राज्य के वक्त की गई थी स्थापित
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक प्राचीन काली माई मंदिर स्थित है। बताया जाता है कि करीब 550 साल पुरानी माता काली की भव्य प्रतिमा गोंडवाना साम्राज्य के दौरान स्थापित की गई थी।
मंदिर में एसी चलता है 24 घंटे
ऐसा कहा जाता है कि स्वयंसिद्ध देवी की प्रतिमा को जरा भी गर्मी सहन नहीं होती है अगर थोड़ी सी भी गर्मी लगती है तो मूर्ति से पसीना आना शुरू हो जाता है। बताया जाता है जैसे ही एसी बंद होता है काली माई को पसीना आने लगता है। यहीं वजह है कि मंदिर में 24 घंटे एसी चलता रहता है।
अभी तक नहीं मिला कोई प्रमाण
बता दें कि देवी मां की प्रतिमा से पसीना निकलने के कारणों पर बहुत बार खोज भी की गई है लेकिन अभी तक इस बात को कोई भी प्रमाण नहीं मिल सका है। इस मंदिर में आने वाले श्रद्घालु इसे माता का चमत्कार मानते हैं।


Download Android App
Download iOS App







