Sridevi के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस Upasana Singh आखिर इंडस्ट्री से क्यों है गायब?

Summary :

बॉलीवुड में कुछ किरदार और डायलॉग्स ऐसे होते हैं, जो वक्त के साथ भुला नहीं जाते। ऐसा ही एक डायलॉग है “अब्बा डब्बा जब्बा”, जिसे सुनते ही हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ये डायलॉग आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है और इसे अपने अनोखे अंदाज़ में अमर करने वाली अभिनेत्री हैं उपासना सिंह (Upasana Singh)। कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुकी उपासना आज 29 जून 2025 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। पंजाब से बॉलीवुड तक का सफर उपासना सिंह (Upasana Singh) का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उन्होंने अपने…

upasana singh

बॉलीवुड में कुछ किरदार और डायलॉग्स ऐसे होते हैं, जो वक्त के साथ भुला नहीं जाते। ऐसा ही एक डायलॉग है “अब्बा डब्बा जब्बा”, जिसे सुनते ही हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ये डायलॉग आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है और इसे अपने अनोखे अंदाज़ में अमर करने वाली अभिनेत्री हैं उपासना सिंह (Upasana Singh)। कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना चुकी उपासना आज 29 जून 2025 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं।

पंजाब से बॉलीवुड तक का सफर

उपासना सिंह (Upasana Singh) का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय सिनेमा से की और धीरे-धीरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में भी खूब काम किया है। राजस्थानी फिल्म ‘बाई चली ससुराल’ ने उन्हें नई पहचान दी। यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनी थी, जो 100 दिनों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी।

upasana singh

‘जुदाई’ फिल्म से मिला फेम

साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जुदाई’ उपासना सिंह (Upasana Singh) के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म में उन्होंने ‘वाणी’ नाम की किरदार निभाया था और कॉमेडियन जॉनी लीवर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उनका तकिया कलाम ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल होता है। उनके बेहतरीन हाव-भाव और कॉमिक टाइमिंग ने इस डायलॉग को यादगार बना दिया।

सिनेमा और टीवी दोनों में धमाल

उपासना सिंह (Upasana Singh) ने ‘डर’, ‘सरफरोश’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। वहीं टेलीविजन पर उन्होंने ‘जय हनुमान’, ‘सोनपरी’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी अदाकारी से दर्शकों को खूब हंसाया। खासकर बुआ जी के उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया।

upasana singh 2

अब कहा है उपासना?

हाल के वर्षों में उपासना सिंह (Upasana Singh) फिल्मों में कम नजर आ रही हैं, लेकिन वे पूरी तरह इंडस्ट्री से दूर नहीं हुई हैं। साल 2022 में वे तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘बबली बाउंसर’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने एमएक्स प्लेयर की फिल्म ‘हमें तो लूट लिया’ और बोमन ईरानी की वेब सीरीज ‘मासूम’ में भी काम किया है। 59 साल की उम्र में भी उपासना सिंह दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं और उनके डायलॉग्स आज भी उतनी ही ताजगी से याद किए जाते हैं।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने फिल्म Shah Rukh Khan की फिल्म KING से जुड़ा शेयर किया बड़ा Update!

Yashika Jandwani