टेलीविजन के पॉपुलर क्राइम शो ‘सीआईडी’ (CID) में इंस्पेक्टर सचिन की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता हृषिकेश पांडे (Hrishikesh Pandey) इन दिनों CID सीजन 2 में नजर रहे हैं। बता दें, साल 2010 में शो से जुड़ने के बाद उन्होंने अपने दमदार अभिनय और न्याय के प्रति समर्पित किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
खास बात ये है कि ‘सीआईडी’ का दूसरा सीजन 50 से ज्यादा एपिसोड चुका है। वहीं हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि हृषिकेश का किरदार यानी सचिन एक बम ब्लास्ट में घायल हो गया और कोमा में चला गया। इसके बाद से ही दर्शकों के बीच आगे की कहानी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच Punjabkesari.com ने हृषिकेश पांडे से खास बातचीत की, जहां उन्होंने शो से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की है।
Question: जब आपने ‘सीआईडी’ (CID) जॉइन किया तो आपका लुक बाकी किरदारों से काफी अगल था। तो क्या वो मेकर्स का आइडिया था या आप खुद अपने लुक को निखारना चाहते थे?
Answer: इमसें मेरी तरह से कोई इनपुट नहीं था। मेकर्स को जो अच्छा लगता था, वो हमें पहनने को बोल देते थे। लेकिन हमारे 6 या 8 महीने में कॉस्टयूम बदलते रहते थे। वहीं जब से काम करना शुरू तब से ऐसा रहा है कि खुद को मैंटेन करके चलना है।”
Question: ‘सीआईडी’ एक ऐसा शो है, जिसमें दर्शकों को एक अभिनेता के कई रस देखने को मिलते है। आपको कैसे लगता है जब आप सोचते है कि एक ही शो में आप अपनी एक्टिंग का जूनून दिखा सकते हैं?
Answer: अच्छा ही लगता है और ‘सीआईडी’ (CID) की खास बात ये है कि जो भी आपके शो में बहस होती है। उससे थोड़ा कुछ अगल करने को मिलता है। साथ ही शो में नए-नए लोग आते है, अलग-अलग शूटिंग लोकेशन होती है तो मज़ा आता है।”
View this post on Instagram
Question: सचिन का किरदार निभाते-निभाते क्या कभी घर पर ऐसा हुआ कि ये पानी का गिलास यहां क्यों रखा है?
Answer: ऐसा तो नहीं होता लेकिन लोगों को अक्सर लगता है कि मैं ‘सीआईडी’ की तरह सोच रहा हूं। लेकिन हां भाषा में थोड़ा बदलाव आया है जैसे कोई सवाल पूछ रहा कि ‘तुम कहा गए थे हां?’ तो आखिर में ये ‘हां’ आने लगा है उसको लेकर लोग कहते है कि मैं एकदम ‘सीआईडी’ वाले टोन में बोलने लगा हूं। इसके अलावा कुछ नहीं।
View this post on Instagram
Question: ‘सीआईडी’ में आपका बाकी को-एक्टर्स के साथ कैसा बॉन्ड है?
Answer: शो में हर एक किरदार को स्क्रीन स्पेस दिया है। यहीं वजह है कि आज देशभर में ‘सीआईडी’ (CID) के हर एक किरदार को पहचाना जाता है। हम सभी जिस तरीके से काम करते है…तो कभी वो देखकर किसी को ऐसा नहीं लगा कि इनको ज्यादा दिखाया गया या इनको कम। हमारे साथ जितने भी लोग जुड़े हर एक व्यक्ति को ऐसा लगा ही लगा और सबका नेचर लगभग एक जैसा ही है। सब बहुत ही ग्राउंडेड है। कभी कोई शिकायत नहीं हुई किसी से, सब एक साथ बैठते है और फैमिली की तरह बन चुके है।
ये भी पढे़: Amitabh Bachchan ने फिल्म Shah Rukh Khan की फिल्म KING से जुड़ा शेयर किया बड़ा Update!


Download Android App
Download iOS App



