बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों एक बार सुर्ख़ियों में है और सोशल मीडिया अपर जबरदस्त ट्रॉल्लिंग का शिकार हो रही है। हाल ही में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट को हूबहू कॉपी करके अपने नाम से ट्वीट कर दिया और ये बात नेटिजन्स की नजरों से बच नहीं पायी।

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आज़मी के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था ,’ शबाना आज़मी के साथ हुई दुर्घटना की खबर परेशान करने वाली है, उम्मीद करते हूं कि वो जल्द ठीक हो जाये।


एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने जल्दबाजी में पीएम मोदी के ट्वीट को कॉपी करके अपने ट्वीट में लिखा दिया। जैसे ही उर्वशी का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। यूजर्स ने मोदी और उर्वशी के ट्वीट को एक साथ शेयर कर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी को अन्य किसी सेलिब्रिटी के अकाउंट से कंटेंट उठाने के लिए ट्रोल किया गया है। सितंबर 2018 में, उर्वशी को अपने रिश्ते के बारे में नेगेटिव ‘अफवाहों’ पर गीगी हदीद के इंस्टाग्राम पोस्ट की नकल करने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया था।
.jpg)
देखिये ट्रोलर्स का रिएक्शन :
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

उर्वशी ने गिगी के पूरे बयान की नकल की और उसे अपने आधिकारिक पेज पर पोस्ट कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया ओरिजिनल कंटेंट की पहचान करने के लिए यूजर्स के पास काफी समय था और सबूत भी। बाद में उर्वशी ने अपनी गलती स्वीकार भी की थी।

बता दें , शबाना आज़मी को शनिवार दोपहर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे सिर में चोट लगी थी और रीढ़ की हड्डी में भी हलकी चोटें आयी है। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि, वह हॉस्पिटल की देखरेख में है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



