इमरजेंसी अस्पताल में एडमिट हुई Adah Sharma, तनाव और डायरिया से जूझ रही एक्ट्रेस

Summary :

अदा शर्मा अपनी शानदार एक्टिंग और काम के लिए बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जा रही है। बता दें एक्ट्रेस की हालत उनकी सीरीज के प्रमोशन के दौरान ख़राब हुई जब वह अपनी सीरीज का प्रमोशन करने जा रही थी इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई अदा शर्मा के करीबी सूत्र ने आईएनएनएस को जानकारी दी कि वह गंभीर रूप से तनाव और डायरिया से जूझ रहे हैं फिलहाल डॉक्टर एक्ट्रेस का ख्याल रख रहे हैं इसी के साथ एक्ट्रेस को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

‘द केरला स्टोरी’ से बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया में अपना नाम कमाने वालों वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है इसी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म करने के बाद एक्ट्रेस की लाइफ पूरी तरह चेंज हो गई है। अदा शर्मा जहां भी जाती हैं उनके फैंस उनके साथ एक सेल्फी और उनके ऑटोग्राफ का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दे, अदा शर्मा को इमरजेंसी अस्पताल में एडमिट कराया गया है खबर है कि एक्ट्रेस क डायरिया और फूड प्वाइजनिंग हो गई थी जिसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
अदा शर्मा अपनी शानदार एक्टिंग और काम के लिए बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जा रही है। बता दें एक्ट्रेस की हालत उनकी सीरीज के प्रमोशन के दौरान ख़राब हुई जब वह अपनी सीरीज का प्रमोशन करने जा रही थी इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई अदा शर्मा के करीबी सूत्र ने आईएनएनएस को जानकारी दी कि वह गंभीर रूप से तनाव और डायरिया से जूझ रहे हैं फिलहाल डॉक्टर एक्ट्रेस का ख्याल रख रहे हैं इसी के साथ एक्ट्रेस को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।
बता दें कि अदा शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘कमांडो’ के प्रमोशन में बिजी चल रही थी इस फिल्म में वह भावना रेडी के किरदार में नजर आने वाली है उनकी यह एक्शन थ्रिलर सीरीज कमांडो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है जिसमें अदा के साथ प्रेम भी दिखाई देने वाले हैं प्रेमी सीरीज से इंडस्ट्री में डेब्यू भी करने जा रहे है। इसके अलावा एक्ट्रेस की तबीयत इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान खराब हुई थी
विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है की कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में वन मैन आर्मी से हुई थी इस सीरीज में विद्युत जामवाल लीड रोल प्ले करते हुए दिखाई दिए थे इस सीरीज को दर्शकों से बहुत प्यार मिला जिसके बाद अब अदा शर्मा के साथ इस सीरीज की रिलीज होने की तैयारी शुरू हो गई है। 
बता दे, अदा शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से काफी नाम कमाया इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया था हालांकि इससे पहले भी अदा ने कई फिल्में की हैं लेकिन उन्हें पापुलैरिटी केरला स्टोरी के जरिए ही मिली।

Desk Team