द केरल स्टोरी में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म विवाद के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। अदा शर्मा की एक्टिंग को लोग खूब सराहा रहे हैं। फिल्म दर्शकों का दिल जीतने कामयाब रही है और फिल्म ने कुछ दिनों में ही 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की पॉपुलैरिटी द केरल स्टोरी के बाद कई गुना बढ़ गई है। अदा की एक झलक पाने के लिए फैंस के बीच बैचेनी देखने को मिल रही है। इसी बीच, अदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कहती दिखाई दे रही हैं कि एक आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने अपनी जगह बना ली है।

दरअसल, हाल ही में द केरल स्टोरी फेम अदा शर्मा अपनी मां के साथ मूवी डेट पर निकली थीं। इस दौरान अदा को देखकर कुछ फैंस उनसे मिलने उनकी कार के पास पहुंच जाते हैं। इस दौरान अदा ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी फीमेल फैंस से बातचीत की। वीडियो में अदा अपनी फीमेल फैन से कहती है कि “वीडियो में अदा कहती हैं- “वो बहुत सुंदर है और अब मैं भी एक आउटसाइडर हूं, लेकिन मुझे ऐसा करने का मौका मिला है… आपको भी मौका मिल सकता है। ये पॉसिबल है।”
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि, फिल्म पश्चिम बंगाल में बैन हो गई है। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी ने अहम रोल किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक में कुल 112.99 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले टाइम में फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लेगी।

अदा शर्मा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मैं जब भी कोई फिल्म करती हूं तो सोचती हूं कि ये आखिरी है। पता नहीं अब दूसरा चांस मिलेगा या नहीं और कोई दोबारा मुझपर भरोसा करेगा या नहीं। लेकिन अब मुझे लगता है कि ऑडियंस के सपने मेरे लिए ज्यादा बड़े थे क्योंकि वो हमेशा कहते हैं कि अदा को ये या वो रोल करना चाहिए। अब ये सपने शायद सच हो रहे हैं, मैं बहुत खुश किस्मत हूं।’


Download Android App
Download iOS App



