बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों अदिति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

दरअसल, हाल ही में अदिति राव ने एक रील शेयर किया था जिसमें वो सिद्धार्थ के साथ डांस करती नजर आ रही थीं। इस क्लिप के सामने आने के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। इस बीच अब एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का रिएक्शन सामने आया है।

मीडिया इंटरव्यू में अदिति राव हैदरी ने कहा, ‘मैं काम में बिजी हूं, इसलिए मैं इसपर ध्यान नहीं दे रही हूं। लोग बात करेंगे और आप उन्हें बोलने से नहीं रोक सकते हैं। लोग वही करेंगे जो उन्हें अच्छा लगता है और मैं वही कर रही हूं जो मुझे अच्छा लगता है। मेरे मुताबिक यही ठीक है और यह बात एक दम सिंपल है जब तक मेरे पास करने के लिए शानदार काम है और मैं निर्देशकों के साथ काम करती हूं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक लोग मुझे पसंद करते हैं, मुझे देखते हैं तो मैं वाकई में बहुत खुश हूं।’

खबरों के मुताबिक, तेलुगु फिल्म महा समुद्रम की शूटिंग के दौरान अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे के करीब आए। बता दें कि ज्यादातर ही अदिति और सिद्धार्थ को अक्सर एक साथ देखा जाता है मगर दोनों सोशल मीडिया पर कभी एक साथ फोटो अपलोट नहीं करते हैं, उन्हें उनके फॉलोअर्स द्वारा पहले से ही प्यार और भेज दिया जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले ही अदिति राव हैदरी की वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड रिलीज हुई है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सीरीज में अदिति ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसके अलावा अदिति राव हैदरी संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं। वहीं सिद्धार्थ जल्द ही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



