छोटे पर्दे के चर्चित होस्ट और बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण ने पिछले साल 1 दिसंबर को श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए थे। ऐसे में शादी के बाद आदित्य और श्वेता दोनों अपने हनीमून पीरियड को खूब अच्छे से एन्जॉए कर रहे हैं। बता दें शादी के 15 दिन बाद आदित्य हनीमून मानमे के लिए पहले तो श्वेता को लकर कश्मीर की वादियों में पहुंचे थे जहां से उनकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई।

खैर,इस कपल का हनीमून पीरियड फिलहाल खत्म नहीं हुआ है,जी हां ऐसा हम नहीं बल्कि आप इनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकता है। दरअसल ये कपल अब सुला वाइनयाड्र्स में अपना दूसरा हनीमून मनाने के लिए रवाना हो गया है,जहां से इनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
बता दें सुला वाइनयार्ड्स नासिक में है और वाइन के शौकीनों की ये सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस बीच आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं,जिसमें वो अपनी पत्नी श्वेता संग बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करके आदित्य ने इसके कैप्शन में लिखा-सुला वाइनयाड्र्स को एक्सप्लोर कर रहा हूं अपनी पार्टनर इन क्राइम और पार्टनर इन वाइन श्वेता अग्रवाल के साथ। इस फोटो में श्वेता हाथ में वाइन का गिलास पकड़े दिख रही हैं।
बता दें,इस कपल का शादी के बाद यू दूसरा हनीमून है और आदित्य तीसरे हनीमून की भी प्लानिंग करने में लगे हुए है। खबर है कि आदित्य अपने तीसरे हनीमून के लिए श्वेता के साथ शामिल के लिए रवाना होंगे।

दरअसल एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था कि,हमारे लिए हर हफ्ते मुंबई में रहना जरूरी है,इसलिए हमने यह तय किया है कि हम तीन छोटी-छोटी छुट्टियों पर जाएंगे। इसमें गुलमुर्ग,सुला वाइनयाड्र्स और शिलिम शामिल है।

बबता दें आदित्य और श्वेता ने करीब एक दूसरे को 10 साल डेट करने के बाद शादी के करने का फैसला किया है। शादी साल 2020 दिसंबर में हुई थी। दोनों की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। क्योंकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए शादी में केवल 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। वहीं शादी के अगले दिन यानी 2 दिसंबर को इस जोड़ी का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था जिसमें केवल दोनों की फैमिली वाले लोग ही शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



