16 जनवरी से देश में कोरोना के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। उससे पहले देश के सभी हिस्सों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। इसी चरण में पश्चिम बंगाल में वैक्सीन भेजी गई, लेकिन राज्य सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी के कारण वैक्सीन ले जा रहे वहां को उसके रूट से डायवर्ट करना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे ममता बनर्जी कैबिनेट में राज्य मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी की अगुवाई में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। इस कारण से बर्धमान जिले में बुधवार को वैक्सीन ले जाने वाले एक विशेष वाहन को रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, वाहन पर जमकर चले लाठी-डंडे भी चले।
मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने अपने राजनीतिक पाखंड के चलते आज #CoronaVaccine का भी रास्ता रोक दिया। इस कारण वैक्सीन ले जा रहे वाहन को अन्य रास्ते से भेजा गया। ये बहुमूल्य वैक्सीन किसी दुर्घटना में या फिर किसी अन्य कारण से ख़राब हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता!
जरा शर्म करो! https://t.co/ROT7Yboqq5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 13, 2021
इस घटना पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने अपने राजनीतिक पाखंड के चलते आज कोरोना वैक्सीन का भी रास्ता रोक दिया। इस कारण वैक्सीन ले जा रहे वाहन को अन्य रास्ते से भेजा गया। ये बहुमूल्य वैक्सीन किसी दुर्घटना में या फिर किसी अन्य कारण से खराब हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता! जरा शर्म करो!
बर्धमान के पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखोपाध्याय ने कहा कि वैक्सीन ले जाने वाली इंसुलेटेड वैन को कोलकाता और नई दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की वजह से एक गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर डायवर्ट किया गया था। कोलकाता में राज्य सरकार के वैक्सीन स्टोर से निकलने के बाद पूरवा बर्धमान जिला स्वास्थ्य कार्यालय में 31,500 वैक्सीन की खुराक दी गई।


Download Android App
Download iOS App



