पिछले महीनों से टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ पर जैसे मानों ग्रहण सा लग गया हो। दरअसल पिछले कुछ वक्त से ये शो लगातार विवादों में छाया हुआ है। आलम ये है कि कंटेस्टेंट्स से लेकर जज तक कई मौकों पर बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार हो चुकें हैं। पिछले दिनों जब मामला गरमाया था तब से लेकर अभी तक शो सुर्खियों में बना हुआ है।

जहां एक ओर शो में आने वाले गेस्ट जजों पर भी कंटेस्टेंट्स की जबरदस्ती तारीफ करने कि बात कही तो दूसरी तरफ ‘इंडियन आइडल 12’ पर पक्षपाती और गलत फैसले लेने का आरोप लगता रहा है, जिस पर अब होस्ट आदित्य नारायण ने जवाब दिया है।

आदित्य ने फिर किया शो का बचाव…
जहां एक तरफ आदित्य नारायण पहले ‘इंडियन आइडल 12’ के बचाव के लिए आगे आये चुकें है तो एक बार फिर वो इस सिंगिंग शो के फेवर में खड़े हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में आदित्य ने कहा कि जजों पर कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने का कोई दवाब नहीं है। शो खत्म होने में अब केवल 4 हफ्ते बाकी रह गए हैं और हम इस सीजन को प्यार और पॉजिटिविटी के साथ खत्म करना चाहते हैं। कंटेस्टेंट्स के बारे में अच्छी बातें बोलने के लिए जजों पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं है।

आगे वो कहते हैं, ‘जो भी लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि उन्हें इंडियन आइडल कंटेस्टेंट्स के बारे में पॉजिटिव बोलने और तारीफ करने के लिए बोला गया, वो सभी कलीग और दोस्त हैं। मैं उन्हें आश्वासन देना चाहता हूं कि जब तक मैं ‘इंडियन आइडल’ होस्ट कर रहा हूं, तब तक उन्हें यहां किसी की भी फॉर्मैलिटी के लिए तारीफ करने की जरूरत नहीं है। आप जो हैं, वही रहिए। जो आप कहना चाहते हैं वही कहें। बस हमारे शो पर आइए और हमें अपना आशीर्वाद दीजिए। मैं सिर्फ अपने लिए बोलता हूं। मैं अन्य सीजनों के लिए नहीं बोल सकता क्योंकि तब टीम या प्रॉडक्शन एकदम अलग था।’

अपनी इसी बातचीत में आदित्य नारायण ने बताया इंडियन आइडल 12′ अब तक के सबसे सफल सीजन में से एक है, साथ ही प्रड्यूसर्स भी शो की पूरी टीम इस सक्सेस से बहुत खुश है। इस बीच उनका कहना यह भी है वो नेगेटिविटी के बजाय वह पॉजिटिविटी पर फोकस करना चाहते हैं। 12वां सीजन बीते 10 सालों में सबसे सफल सीजन रहा है।


Download Android App
Download iOS App



